MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Hindu Belief: पूजा करते समय दीपक बुझ जाए तो क्या करें, क्या ये अपशकुन है?

Hindu Belief: पूजा करते समय दीपक बुझ जाए तो क्या करें, क्या ये अपशकुन है?

Hindu Belief About Deepak: हिंदू धर्म में हर शुभ काम से पहले दीपक जलाने की परंपरा है। सुबह-शाम पूजा के दौरान भी दीपक जलाते हैं। अगर ये दीपक बार-बार बुझने लगे तो क्या ये कोई अपशकुन होता है?

2 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 09 2026, 04:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
क्या हर बार दीपक का बुझना अपशकुन होता है?
Image Credit : Asianet News

क्या हर बार दीपक का बुझना अपशकुन होता है?

Pooja Deepak Significance: हिंदू धर्म में पूजा के दौरान दीपक जलाने की परंपरा सदियों पुरानी है। दीपक को ज्ञान और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। कईं बार पूजा करते समय जलता हुआ दीपक अचानक बुझ जाता तो कई लोगों के मन में यह सवाल उठने लगता है कि क्या यह कोई अशुभ संकेत है और ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए पूजा करते समय दीपक का बुझना किस बात का इशारा है…


ये भी पढ़ें-
Daily Aarti Benefits: घर में रोज क्यों करें भगवान की आरती? जानें मंत्र, विधि और 5 बड़े फायदे

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
पूजा के दौरान दीपक बुझना किस बात का संकेत?
Image Credit : Getty

पूजा के दौरान दीपक बुझना किस बात का संकेत?

कईं बार पूजा करते समय अचानक दीपक बुझ जाता है, कुछ लोग इसे अशुभ मानते हैं लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। दीपक बुझने के कईं कारण हो सकते हैं जैस तेज हवा, दीपक का ठीक से न जल पाना या बत्ती में कोई दोष होना। ऐसी स्थिति में दीपक बुझ जाए तो इसे अशुभ संकेत नहीं माना जाता। ये एक सामान्य स्थिति है जो किसी के साथ भी बन सकती है।

ये भी पढ़ें-
Broom Vastu Rules: झाड़ू कब लगाएं, कहां रखें, नई कब खरीदें? जानें जरूरी नियम

34
बार-बार दीपक बुझे तो क्या समझें?
Image Credit : Getty

बार-बार दीपक बुझे तो क्या समझें?

अगर पूजा करते समय बार-बार दीपक बुझे तो इसे सामान्य घटना नहीं समझना चाहिए। इसके पीछे कोई खास वजह हो सकती है। पूजा के दौरान बार-बार दीपक का बुझना निकट भविष्य में आने वाले संकट की ओर इशारा भी हो सकता है। शकुन शास्त्र में इसके बारे में बताया गया है। ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, किसी विद्वान की सलाह लेकर उपाय करें।

44
कैसे कम करें इस अपशकुन का असर?
Image Credit : unsplash

कैसे कम करें इस अपशकुन का असर?

1. अपने कुलदेवी या कुलदेवता की पूजा करें और भविष्य में होने वाली अशुभ घटना को रोकने के लिए प्रार्थना करें।
2. अगर आपके कोई धार्मिक गुरु हैं तो उनसे इस बारे में चर्चा कर समाधान के बारे में पूछें।
3. महादेव के मंत्र जाप से भी आने वाले अनिष्ट को टाला जा सकता है। इसके लिए ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप पूरी श्रद्धा से करें।
4. अपने राशि स्वामी से संबंधित उपाय करें। जैसे अगर आपकी राशि सिंह है तो आपकी राशि के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य के मंत्रों का जाप करें, सूर्य से संबंधित चीजों का दान करें।
5. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे आप आने वाले संकट से बच सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि
परंपराएँ और रीति-रिवाज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Yogini Ekadashi 2026: कब करें योगिनी एकादशी व्रत? जानें सही डेट, मंत्र और मुहूर्त सहित पूरी पूजा विधि
Recommended image2
Daily Aarti Benefits: घर में रोज क्यों करें भगवान की आरती? जानें मंत्र, विधि और 5 बड़े फायदे
Recommended image3
Gupt Navratri 2026: दुर्लभ संयोग में शुरू होगी गुप्त नवरात्रि, इस बार कितने दिनों की, 8 या 9?
Recommended image4
Halharini Amavasya 2026: हलहारिणी और हरियाली अमावस्या, क्या ये दोनों एक ही हैं? दूर करें कन्फ्यूजन
Recommended image5
Premanand Maharaj Videos: ‘क्या भूत- प्रेत की तरह भगवान भी शरीर में आते हैं’? सुनें प्रेमानंद महाराज का जवाब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved