Ram Navmi Kab Hai: 26 या 27 मार्च, अयोध्या में कब मनाई जाएगी राम नवमी?

Published : Mar 26, 2026, 09:04 AM IST
Ram Navmi Kab Hai

सार

Ram Navmi 2026 Date: इस बार राम नवमी की डेट को लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है। कुछ विद्वान 26 तो कुछ 27 मार्च को राम नवमी बता रहे हैं। जानें अयोध्या के राम मंदिर में राम नवमी का उत्सव कब मनाया जाएगा।

Ram Navmi Ki Tarikh Kya Hai: हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर राम नवमी का पर्व मनाया जाता है लेकिन इस बार ये तिथि 2 दिन होने से राम नवमी किस दिन मनाएं, इसे लेकर संशय है। इस विषय में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी का मत है कि जिस दिन अयोध्या के राम मंदिर में राम नवमी का उत्सव मनाया जाए, उसी दिन हमें भी ये पर्व मनाना चाहिए क्योंकि पूरे देश में भगवान श्रीराम का सबसे बड़ा मंदिर अयोध्या में ही है। आगे जानिए अयोध्या में कब मनाई जाएगी राम नवमी…

ये भी पढ़ें-
Happy Ram Navami 2026: 75+ शानदार विशेज, शायरी और कोट्स, अपनों को भेजें राम नवमी की शुभकामनाएं

कब से कब तक रहेगी नवमी तिथि?

पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च, गुरुवार की सुबह 11 बजकर 49 मिनिट से शुरू होगी जो अगले दिन 27 मार्च, शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 07 मिनिट तक रहेगी। इस तरह नवमी तिथि 2 दिन होने से राम नवमी की सही डेट को लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है।

ये भी पढ़ें-
Chaitra Navratri Durga Ashtami 2026: कल है महाअष्टमी, जान लें कन्या पूजन का सही टाइम नहीं तो चूक जाएंगे शुभ मुहूर्त

अयोध्या में कब है राम नवमी उत्सव 2026?

प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या में राम नवमी उत्सव 27 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा क्योंकि इसी दिन सूर्योदय के समय नवमी तिथि का संयोग बन रहा है। अयोध्या के राम मंदिर में इस दिन भगवान श्रीराम का विशेष अभिषेक और श्रृंगार किया जाएगा। दोपहर 12 बजे भगवान का प्रकट उत्सव भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर रामलला को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।

रामलला का सूर्य तिलक भी इसी दिन

27 मार्च, शुक्रवार को ही रामलला का सूर्य तिलक भी होगा। जिसमें आधुनिक तकनीक के जरिए सूर्य की किरणें लगभग 4 मिनट तक सीधे प्रभु के मस्तक पर पड़ेंगी। इसके लिए एक विशेष तकनीकी यंत्र बनाया गया है। ये अद्भुत नजारा होगा। रामलला का सूर्य तिलक दोपहर 12 बजे होगा। पिछले साल भी इसी तरह से भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक किया गया था। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए जाएंगे, जो देर रात तक खुले रहेंगे।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Devi Mahagauri Ki Aarti in Hindi: अष्टमी तिथि की देवी हैं महागौरी, जानें आरती, मंत्र और पूजा विधि
Happy Ram Navami 2026: 75+ शानदार विशेज, शायरी और कोट्स, अपनों को भेजें राम नवमी की शुभकामनाएं