कामिका एकादशी कब है? इस दिन करें ये 5 उपाय, महालक्ष्मी देंगी धन-दौलत का आशीर्वाद

Published : Aug 08, 2026, 09:54 AM IST
Kamika Ekadashi Remedies

सार

Kamika Ekadashi Remedies: धर्म ग्रंथों में एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस तिथि के स्वामी भगवान विष्णु है। इस दिन विष्णुजी की पूजा करने से उनकी पत्नी महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

Kamika Ekadashi Upay: सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत-पूजा और उपाय करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। इस बार कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त, रविवार को किया जाएगा। इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, धन लाभ और आर्थिक उन्नति के योग बनाते हैं। आगे जानिए कामिका एकादशी पर किए जाने वाले ऐसे ही 5 उपाय…

ये भी पढ़ें-
सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को: सूतक काल, ग्रहण का समय और धार्मिक नियम, सब कुछ यहां जानें

भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें

कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल यानी तुलसी के पत्ते अवश्य चढ़ाएं। बिना तुलसी के विष्णु पूजा अधूरी मानी जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। तुलसी को देवी लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है।

ये भी पढ़ें-
Hariyali Teej 2026: कब है हरियाली तीज, 15 या 16 अगस्त, पूजा के कितने मुहूर्त? नोट करें डेट और टाइम

मंत्रों का जाप करें

कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु के प्रिय मंत्र ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का कम से कम 108 बार जाप करें। धार्मिक मान्यता है कि इस मंत्र के जप से मन की अशांति दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही देव कृपा भी बनी रहती है।

पीली वस्तुओं का दान करें

कामिका एकादशी पर पीले वस्त्र, हल्दी, चना दाल, केले या अन्य पीली वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और पैसों की तंगी भी दूर होती है। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह अशुभ स्थान पर हो, उन्हें ये उपाय जरूर करना चाहिए।

मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें

कामिका एकादशी पर मां लक्ष्मी के उपाय भी करना चाहिए। अगर आप धन प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो कामिका एकादशी के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करके उन्हें कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में धन, वैभव और समृद्धि का आगमन होता है।

जरूरतमंदों को भोजन कराएं

कामिका एकादशी के शुभ मौके पर गरीबों और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना या अन्न का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, दान-पुण्य से व्यक्ति के पापों का क्षय होता है और जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं। साथ ही धन लाभ के योग भी बनते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chanakya Niti: इन 4 संकेतों से समझें आने वाले हैं अच्छे दिन, जल्दी बदलेगी किस्मत
सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को: सूतक काल, ग्रहण का समय और धार्मिक नियम, सब कुछ यहां जानें