
Kanya Pujan 2026 Date And Time: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के साथ कन्या पूजन का भी खास महत्व है। नवरात्रि के आखिरी दिनों यानी अष्टमी और नवमी पर छोटी कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराने और उपहार देने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा करने से मां दुर्गा की कृपा मिलती है। आगे जानिए साल 2026 में कन्या पूजन कब करें, इसकी पूजा विधि क्या है और किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन किसी भी दिन किया जा सकता है, लेकिन अष्टमी और नवमी तिथि को इसके लिए खास माना जाता है। साल 2026 में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी 18 अक्टूबर, रविवार को और नवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को पड़ रही है। ऐसे में भक्त अपनी परंपरा और सुविधा के अनुसार इन दोनों में से किसी भी दिन कन्या पूजन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Kanya Pujan: कन्या पूजन के लिए 9 कन्याएं न मिलें तो क्या करें? जानिए व्रत पूरा करने का सही तरीका
सुबह 07:54 से 09:20 तक
सुबह 09:20 से 10:46 तक
सुबह 11:49 से दोपहर 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:37 से 03:03 तक
ये भी पढ़ें-
Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन में भूलकर भी न दें ये 3 चीजें, रूठ सकती हैं माता रानी! जानें सही गिफ्ट
सुबह 06:29 से 07:55 तक
सुबह 09:20 से 10:46 तक
दोपहर 11:48 से 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:37 से 03:03 तक
शाम 04:28 से 05:54 तक
- जिस दिन कन्या पूजन करना हो, उससे एक दिन पहले ही कन्याओं को भोजन के लिए बुला लें। उनके घर आने पर सम्मान के साथ बैठाएं और उन्हें देवी का स्वरूप मानें।
- कन्याओं के लिए शुद्ध और सात्विक भोजन बनाएं। हलवा या खीर के साथ पूरी और चने जैसे पकवान भी बनाए जा सकते हैं। इसके बाद कन्याओं को प्रेम से भोजन कराएं।
- भोजन के बाद कन्याओं को एक साथ बैठाकर उनके माथे पर तिलक लगाएं और चुनरी ओढ़ाएं। परंपरा के अनुसार उनके पैर धोकर महावर भी लगा सकते हैं।
- कन्याओं के सामने फूल लेकर नीचे दिया गया मंत्र बोलें-
मंत्राक्षरमयीं लक्ष्मीं मातृणां रूपधारिणीम्।
नवदुर्गात्मिकां साक्षात् कन्यामावाहयाम्यहम्॥
- इसके बाद फूल कन्या के चरणों में चढ़ाएं और ये मंत्र भी बोलें-
जगत्पूज्ये जगद्वन्द्ये सर्वशक्तिस्वरुपिणि।
पूजां गृहाण कौमारि जगन्मातर्नमोस्तु ते॥
- मंत्र पढ़ने के बाद फूल कन्याओं के चरणों में अर्पित करें और श्रद्धा से प्रणाम करें। इसके बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार उन्हें उपहार और दक्षिणा दें।
- कन्याओं को सम्मान के साथ घर के दरवाजे तक छोड़ने जाएं। इस प्रकार श्रद्धा से कन्या पूजन करने पर घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छोटी कन्याओं में मां दुर्गा का स्वरूप देखा जाता है। नवरात्रि में देवी शक्ति की उपासना की जाती है, इसलिए इस दौरान कन्याओं की पूजा करने की परंपरा है। भक्त कन्याओं को भोजन कराकर और उपहार देकर देवी का आशीर्वाद मांगते हैं। कन्या पूजन का सामाजिक महत्व भी है। यह परंपरा लड़कियों और महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव बढ़ाने का संदेश देती है। कन्याओं का आदर करना और उन्हें सम्मान देना समाज में अच्छे संस्कारों को बढ़ावा देता है।
परंपरा के अनुसार कन्या पूजन में 2 से 10 साल तक की बच्चियों को शामिल किया जाता है। इससे ज्यादा या कम उम्र की कन्याओं को भोजन के लिए बुला सकते हैं लेकिन इनकी गिनती कन्या पूजन में न करें।
धर्म ग्रंथों के अनुसार कन्या पूजन के लिए कम से कम 9 कन्याओं को जरूर बुलाएं। इससे ज्यादा कन्याओं को भी आप अपनी इच्छा अनुसार बुला सकते हैं।
कन्या पूजन के साथ एक बालक को भैरव स्वरूप मानकर भोजन कराने की परंपरा भी है। उसे भी सम्मानपूर्वक भोजन करवाएं और उपहार दें।
कन्याओं के लिए बनाया जाने वाला भोजन साफ-सफाई और पवित्रता का ध्यान रखते हुए तैयार करें। भोजन में खीर या हलवा विशेष रूप से बनाएं। ये दोनों चीजें माता को विशेष रूप से प्रिय है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।