Karwa Chauth 2026: क्या है करवा चौथ की सही डेट, 28 या 29 अक्टूबर? जानें पूजा और चंद्रोदय का समय

Published : Oct 26, 2026, 10:23 AM IST
Karwa Chauth 2026 Date

सार

Karwa Chauth 2026 Shubh Muhurat: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। इस व्रत का महत्व अनेक ग्रंथों में बताया गया है।

Karwa Chauth 2026 Date: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और घर की सुख-समृद्धि के लिए व्रत करती हैं। शाम को पहले भगवान श्रीगणेश की पूजा करती हैं और इसके बाद चंद्रमा के दर्शन-पूजन कर अपना व्रत पूरा करती हैं। इस साल करवा चौथ कब है और चंद्रोदय कब होगा, आगे जानिए पूरी डिटेल…

करवा चौथ 2026 कब है, 28 या 29 अक्टूबर?

पंचांग के अनुसार, साल 2026 में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 28 अक्टूबर, बुधवार की रात 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 29 अक्टूबर, गुरुवार की रात 10 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। चूंकि चतुर्थी तिथि का सूर्योदय व चंद्रोदय दोनों ही 29 अक्टूबर को होगा, इसलिए इसी दिन करवा चौथ का व्रत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: कब निकलेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय

करवा चौथ 2026 पूजा मुहूर्त

29 अक्टूबर को करवा चौथ की पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक बताया गया है। इस दौरान महिलाएं भगवान गणेश और करवा माता की पूजा कर सकती हैं। पूजा के समय करवा चौथ की कथा सुनने की भी परंपरा है। ध्यान रखें कि पूजा मुहूर्त भी शहर के अनुसार थोड़ा बदल सकता है।

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर कितनी देर रहेगी भद्रा, पूजा कर पाएंगे या नहीं? दूर करें कन्फ्यूजन

करवा चौथ 2026 चंद्रोदय का समय

पंचांग के मानें तो 29 अक्टूबर को दिल्ली में चंद्रोदय रात को लगभग 8 बजकर 17 मिनट पर होगा। है। वहीं इंदौर में चंद्रमा लगभग रात 8 बजकर 39 मिनट पर दिखाई दे सकता है। इस तरह अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में आंशिक अंतर हो सकता है।

लक्ष्मी नारायण योग में करवा चौथ

इस बार करवा चौथ पर ग्रहों के शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। इस राशि में चंद्रमा उच्च का होता है यानी बहुत अधिक शुभ फल देने वाला माना गया है। वहीं इस दिन शुक्र और बुध एक साथ तुला राशि में रहेंगे जिससे लक्ष्मी नारायण नाम का राजयोग बनेगा। ग्रहों की स्थिति बहुत ही शुभ फल देने वाली मानी गई है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Valmiki Jayanti 2026: देवता के पुत्र या डाकू, कौन थे महर्षि वाल्मीकि, इन्हें क्यों कहते हैं संसार का पहला कवि?
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात कब रखें चंद्रमा की रोशनी में खीर? जानें देवी लक्ष्मी को भोग लगाने का समय