
Mahalakshmi Vrat Upay In Hindi: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महालक्ष्मी व्रत भाद्रपद शुक्ल अष्टमी से शुरू होकर आश्विन कृष्ण अष्टमी तक चलता है। 16 दिनों तक चलने वाले इस व्रत के अंतिम दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन हाथी पर बैठी देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है, इसलिए इसे हाथी पूजन भी कहते हैं। इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो धन लाभ के साथ-साथ और भी फायदे हो सकते हैं…
1. घी का दीपक जलाएं
महालक्ष्मी व्रत के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा के दौरान गाय के घी का दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में पॉजिटिव माहौल बना रहता है।
ये भी पढ़ें-
Mahalakshmi Vrat Katha: हाथी अष्टमी पर सुनें महालक्ष्मी व्रत की ये रोचक कथा, तभी मिलेगा व्रत का फल
2. मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं
इस दिन देवी लक्ष्मी को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाने की परंपरा है। खीर में थोड़ा केसर भी डाल सकते हैं। मान्यता है कि इससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।
ये भी पढ़ें-
Hathi Pujan Kab Hai: महालक्ष्मी व्रत में हाथी की पूजा कैसे करें, क्या-क्या चढ़ाएं? जानें मुहूर्त-पूजा विधि
3. लक्ष्मी मंत्र का जाप करें
मां लक्ष्मी की पूजा के साथ उनके मंत्रों का जाप करना भी शुभ माना जाता है। इसके लिए कमल गट्टे की माला का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
ऊं लक्ष्मी नम:
ऊं ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:
ऊं लक्ष्मी नारायणाय नम:
4. लाल वस्त्र और सुहाग सामग्री चढ़ाएं
मां लक्ष्मी को लाल वस्त्र और सुहाग से जुड़ी सामग्री अर्पित करें। पूजा के बाद इसे किसी सुहागिन महिला को दान करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे परेशानियां दूर होने की कामना की जाती है।
5. घर में महालक्ष्मी यंत्र स्थापित करें
महालक्ष्मी व्रत के दिन घर में महालक्ष्मी यंत्र स्थापित कर सकते हैं। इसके बाद नियमित रूप से इसकी पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे आर्थिक समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
6. तिजोरी में रखें चांदी की चरण पादुका
देवी लक्ष्मी की चांदी से बनी चरण पादुका को घर की तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखने की मान्यता है। इसे रखने के बाद नियमित रूप से पूजा भी कर सकते हैं।
7. लक्ष्मी स्तुति का पाठ करें
स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी के चित्र के सामने बैठें और लक्ष्मी स्तुति का पाठ करें। अगर खुद पाठ करना संभव न हो तो किसी योग्य पंडित से इसका पाठ कराया जा सकता है।
8. अन्न का दान करें
महालक्ष्मी व्रत के दिन किसी लक्ष्मी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अपनी क्षमता के अनुसार गेहूं, चावल, दाल या अन्य अनाज का दान कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता में अन्नदान को पुण्यकारी माना गया है।
9. 11 दीपकों से आरती करें
महालक्ष्मी व्रत के समापन पर 11 शुद्ध घी के दीपक जलाकर मां लक्ष्मी की आरती करें। इसके बाद अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना करें। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा से की गई पूजा से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
10. हाथी को चारा खिलाएं
इस व्रत को हाथी पूजन और हाथी अष्टमी भी कहा जाता है। इस दिन हाथी को हरा चारा खिलाने का भी विशेष महत्व है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।