Mahashivratri 2026 Kab Hai: शिवपुराण में अलग-अलग मनोकामना के लिए अनेक उपाय बताए गए हैं। धन लाभ के लिए एक आसान उपाय भी इस ग्रंथ में लिखा है। महाशिवरात्रि पर ये उपाय करने से आप मालामाल हो सकते हैं।
Mahashivratri 2026 Date: वैसे तो भगवान शिव से जुड़े अनेक धर्म ग्रंथ हैं लेकिन इन सभी में शिव पुराण सबसे अधिक प्रचलित और सटीक है। इस ग्रंथ में विभिन्न इच्छाओं की पूर्ति के लिए अनेक उपाय भी बताए गए हैं। अगर आप धन लाभ की इच्छा रखते हैं तो इसके लिए भी शिव पुराण में आसान उपाय बताया गया है। ये उपाय अगर महाशिवरात्रि (15 फरवरी, रविवार) पर किया जाए तो इसका और भी अधिक शुभ फल मिल सकता है। आगे जानिए इस उपाय के बारे में…
शिवपुराण के अनुसार, यदि कोई भक्त रोज शिवलिंग पर चावल चढ़ाए तो उसे जल्दी ही धन लाभ हो सकता है। ये उपाय अगर महाशिवरात्रि से शुरू किया जाए तो इसका और भी अधिक शुभ फल प्राप्त हो सकता है। धर्म ग्रंथों में चावल को हविष्य अन्न भी कहा गया है जिसका अर्थ है हवन में उपयोग किया जाने वाला अनाज। इसलिए भी चावल को बहुत खास माना गया है।
ज्योतिष शास्त्र में चावल को शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। शुक्र ग्रह से ही हमें जीवन में ऐशो-आराम और सुख-संपत्ति प्राप्त होती है। जिस किसी भी भी कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उसे अपने जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती। भगवान शिव को यदि रोज चावल चढ़ाएं जाएं तो इस उपाय से शुक्र की स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ के योग बनने लगते हैं। साथ ही अन्य सभी प्रकार के शुभ फल भी मिलते हैं।
44
शिवलिंग पर चावल चढ़ाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
1. शिवलिंग पर कभी टूटे हुए चावल नहीं चढ़ाना चाहिए। पूरे चावल ही पूजा में उपयोग करें, तभी इस उपाय का पूरा फल मिलता है। 2. शिवजी की पूजा में उपयोग किए जाने वाले चावल अलग से रखें ताकि पवित्रता बनी रहे। 3. शिवलिंग पर चावल चढ़ाते समय ये मंत्र बोलें- अक्षताश्च सुरश्रेष्ठ कुंकमाक्ता: सुशोभिता: मया निवेदिता भक्त्या: गृहाण परमेश्वर॥
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।