Mobile Wallpaper Tips: मोबाइल के वॉलपेपर पर भगवान की फोटो लगाने से पहले जान लें ये बातें

Published : May 18, 2026, 10:55 AM IST
Mobile Wallpaper Tips

सार

Hindu Beliefs: आज के समय पर लगभग हर व्यक्ति के पास मोबाइल फोन है। लोग स्वयं को धार्मिक दिखाने के चक्कर में अपने वॉलपेपर पर भगवान की फोटो सेट कर लेते हैं लेकिन क्या ये सही है?

Mobile Wallpaper Spiritual Tips: आजकल ज्यादातर लोग अपने मोबाइल फोन पर देवी-देवताओं की तस्वीरें वॉलपेपर के रूप में लगाना पसंद करते हैं। कई लोग इसे श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखते हैं। माना जाता है कि भगवान की तस्वीर देखने से मन शांत रहता है और दिन की शुरुआत भी अच्छे विचारों के साथ होती है। लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोबाइल वॉलपेपर पर भगवान की फोटो लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहते हैं धार्मिक जानकार…

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: कैसे प्रेमी होते हैं A नाम वाले, निभाते हैं सच्चा प्यार या देते हैं धोखा?

क्या मोबाइल में भगवान की फोटो लगाना सही है?

धार्मिक दृष्टि से भगवान की तस्वीर को श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति श्रद्धा और सम्मान के भाव से देवी-देवताओं की फोटो वॉलपेपर पर लगाता है, तो इसे गलत नहीं माना जाता। लेकिन विद्वानों का मत है कि मोबाइल फोन हर जगह साथ रहता है। कई बार फोन ऐसी जगह भी चला जाता है, जहां पवित्रता का ध्यान रखना संभव नहीं होता। इसी वजह से कुछ लोग इसे उचित नहीं मानते।

ये भी पढ़ें-
Numerology: डेट ऑफ बर्थ से जानें किस उम्र में बनेंगे करोड़पति!

मोबाइल में भगवान का वॉलपेपर लगाने से पहले ध्यान रखें ये बातें…

1. अगर मोबाइल में भगवान की फोटो लगी हो, तो फोन को अनुचित जगहों जैसे बाथरूम, टायलेट आदि में ले जाने से बचने की सलाह दी जाती है।
2. कई बार फोन स्क्रीन पर लगातार गलत मैसेज, कॉल या गलत कंटेंट दिखाई देता रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान की तस्वीर मोबाइल के वॉलपेपर पर हो तो ऐसा होना ठीक नहीं माना जाता।
3. अगर भगवान की तस्वीर धुंधली, कटी-फटी या खराब दिख रही हो, तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए।
4. विद्वानों की मानें तो सबसे जरूरी बात श्रद्धा और सम्मान की भावना है। सिर्फ ट्रेंड या दिखावे के लिए भगवान की फोटो मोबाइल में लगाना उचित नहीं है।

कौन-सी तस्वीरें लगाना बेहतर माना जाता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर आप स्वयं को धार्मिक या स्प्रिचुअल दिखाना चाहते हैं तो भगवान की फोटो के बजाए सकारात्मक तस्वीरों को अपने मोबाइल के वॉलपेपर पर लगा सकते हैं जैसे- ध्यान, सूर्य नमस्कार, सुंदर पक्षी, आदि। ऐसी तस्वीरें मानसिक शांति और सकारात्मकता से जोड़कर देखी जाती हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pradosh Vrat June 2026: कब करें प्रदोष व्रत, 12 या 13 जून, पूजा में कौन-सा मंत्र बोलें? जानें पूरी डिटेल
Parama Ekadashi Vrat Katha: एक व्रत से कैसे दूर हुई ब्राह्मण की गरीबी? पढ़ें परम एकादशी की रोचक कथा