Myth vs Belief: क्या आत्माओं को देखकर रोने लगते हैं कुत्ते? सच जानकर आप भी चौंक जाएंगे

Published : May 18, 2026, 01:56 PM IST
Myth vs Belief

सार

Kutte Ke Shakun-Apshakun: कुत्ता इंसानों का सबसे ज्यादा वफादार जानवर है। इससे जुड़े अनेक मिथ और मान्यताएं भी हमारे समाज में प्रचलित है। शकुन शास्त्र में भी कुत्ते से जुड़े अनेक शकुन-अपशकुनों के बारे में बताया गया है। 

Myths About Dogs: अक्सर आपने रात के समय कुत्तों के रोने या एक दिशा में लगातार भौंकने की घटनाएं देखी या सुनी होंगी। भारतीय समाज में इसे लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। कई लोग मानते हैं कि कुत्तों को आत्माओं के होने का अहसास सबसे पहले होता है। आत्माओं को देखकर कुत्ते अचानक रोने लगते हैं। इस दावे को लेकर अलग-अलग मिथ और मान्यताएं हैं। आगे जानिए इस मान्यता से जुड़ी रोचक बातें…

ये भी पढ़ें-
Hindu Belief: रात में भूलकर न लें इन देवताओं के नाम! कारण जान चौंक जाएंगे

क्या कुत्तों को दिखाई देते हैं भूत-प्रेत?

ऐसा माना जाता है कि कुत्तों में इंसानों की तुलना में अधिक संवेदनशीलता होती है इसलिए ये अपने आस-पास की निगेटिव शक्तियों को तुरंत पहचान लेते हैं। यही वजह है कि जब भी रात में बहुत सारे कुत्ते एक स्थान पर इकट्ठा होकर भोंकते या रोते हैं तो ऐसा कहा जाता है कि उस समय उन्हें कोई आत्मा, भूत-प्रेत या यमराज के गण दिखाई दे रहे होते हैं।

ये भी पढ़ें-
Mahabharata Facts: महाभारत की सबसे रहस्यमयी नागकन्या, कैसे बनी अर्जुन की चौथी पत्नी?

मौत का संकेत भी देते हैं कुत्ते

गरुड़ पुराण आदि धर्म ग्रंथों में कुत्तों का वर्णन मिलता है। उसके अनुसार यमलोक जाने वाले मार्ग में 2 कुत्ते रहते हैं जिनका नाम श्याम और शबल है। वे कुत्ते यमलोक के पहरेदार भी हैं। इसी वजह से कुछ लोग मानते हैं कि कुत्ते अदृश्य शक्तियों की आहट जल्दी महसूस कर लेते हैं। जब किसी के स्थान के आस-पास कुत्ते रोते हैं तो ऐसा माना जाता है कि उसके आस-पास रहने वाले लोगों में से किसी की मृत्यु हो सकती है। हालांकि इस मान्यता का कोई ठोस आधार नहीं है।

कुत्तों से जुड़े शकुन-अपशकुन

1. घर से निकलते समय अगर कुत्ता शांत अवस्था में दिखे तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि दिन के काम सफल हो सकते हैं।
2. यात्रा पर जाते समय कुत्ते लड़ाई करते हुए दिख जाएं तो यात्रा में सफलता नहीं मिलती।
3. अगर कुत्ते आपस में खेलते हुए दिखाई दें तो इसे खुशहाली का संकेत मानना चाहिए।
4. कुत्ता आकर आपका पैर चाटने लगे तो इसे यात्रा पर जाने का संकेत समझना चाहिए।
5. कुत्ता अगर किसी स्थान को खोदने लगे तो उस जगह गुप्त धन हो सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mobile Wallpaper Tips: मोबाइल के वॉलपेपर पर भगवान की फोटो लगाने से पहले जान लें ये बातें
Hindu Belief: रात में भूलकर न लें इन देवताओं के नाम! कारण जान चौंक जाएंगे