Nahay Khay 2026: कब है छठ पूजा का नहाय-खाय? जानें सही डेट, महत्व और इस दिन क्या करें-क्या नहीं?

Published : Nov 13, 2026, 08:05 AM IST
Nahay Khay 2026

सार

Nahay Khay 2026 Date: छठ पूजा का त्योहार पूरे चार दिनों तक चलता है। इस दौरान सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा की जाती है। छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय की परंपरा के साथ होती है। जानिए 2026 में नहाय-खाय कब है और इस दिन से जुड़ी जरूरी बातें।

Nahay Khay 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है। इसे सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पूजा के चार दिनों में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपरा निभाई जाती है। पहले दिन नहाय-खाय से व्रत की शुरुआत होती है। इस दिन व्रती घर की सफाई से लेकर खान-पान तक कई नियमों का पालन करते हैं। आगे जानिए नहाय-खाय की सही तारीख, इसका महत्व और इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

ये भी पढ़ें-
Chhath Puja 2026: नहाय-खाय पर कितने बजे उगेंगे सूर्य देव? जानें 13 नवंबर को आपके शहर में सूर्योदय का समय

कब है नहाय-खाय 2026? (Nahay Khay 2026 Date)

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ महापर्व की शुरुआत होती है। साल 2026 में यह तिथि 13 नवंबर, शुक्रवार को है। इसलिए इसी दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाएगी। छठ पूजा का पहला दिन होने के कारण इसका विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन से ही व्रती चार दिनों तक चलने वाले कठिन व्रत के नियमों का पालन करना शुरू कर देते हैं।

ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat 2026: नवंबर और दिसंबर में विवाह की कितनी डेट्स? यहां नोट करें शुभ मुहूर्त

क्या होता है नहाय-खाय का मतलब?

नहाय-खाय दो शब्दों से मिलकर बना है। नहाय का मतलब स्नान करना और खाय का अर्थ भोजन करना है। इस दिन छठ व्रत करने वाले लोग सुबह जल्दी उठकर नदी, तालाब या किसी पवित्र जलाशय में स्नान करते हैं। इसके बाद सूर्यदेव को प्रणाम करके छठ पूजा के व्रत का संकल्प लेते हैं। इस दिन व्रती घर में पूरी साफ-सफाई और शुद्धता के साथ भोजन तैयार करते हैं। आमतौर पर खाने में चावल, चने की दाल और लौकी या कद्दू की सब्जी बनाई जाती है। इस भोजन को सात्विक माना जाता है। मान्यता है कि नहाय-खाय के दिन से ही शरीर और मन को व्रत के लिए तैयार किया जाता है। इसके बाद छठ व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत भी रखते हैं।

नहाय-खाय के दिन क्या करें और क्या नहीं?

छठ पूजा में साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। नहाय-खाय के दिन व्रती को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना चाहिए।

1. घर की सफाई करें: छठ पूजा की शुरुआत से पहले घर के हर हिस्से की अच्छी तरह सफाई करें। पूजा में इस्तेमाल होने वाली जगह और रसोई को खासतौर पर साफ रखें।

2. पवित्र नदी में स्नान करें: नहाय-खाय के दिन सुबह जल्दी उठकर नदी, तालाब या किसी साफ जलाशय में स्नान करें। इसके बाद छठ व्रत का संकल्प लें।

3. सात्विक भोजन करें: इस दिन व्रती एक समय भोजन करते हैं। चावल, चने की दाल और लौकी या कद्दू की सब्जी बनाई जाती है। भोजन बनाते समय साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।

4. मांस-मदिरा से दूर रहें: नहाय-खाय से लेकर छठ पूजा पूरी होने तक घर में मांस, मछली, अंडा और शराब जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। घर का माहौल शांत और पवित्र बनाए रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय पर कितने बजे उगेंगे सूर्य देव? जानें 13 नवंबर को आपके शहर में सूर्योदय का समय
Labh Chaturthi 2026: कब करें लाभ चतुर्थी व्रत, 13 या 14 नवंबर? जानें सही डेट, मुहूर्त और मंत्र सहित पूजा विधि