Navratri Puja Samagri List: कलश स्थापना से हवन तक, नोट कर लें पूजा का पूरा सामान

Published : Oct 06, 2026, 12:31 PM IST
Navratri Puja Samagri List

सार

Navratri Puja Samagri List: नवरात्रि पूजा सामाग्री लिस्ट में जानें कलश स्थापना, ज्वारे बोने, अखंड ज्योत, हवन और मां दुर्गा की पूजा के लिए जरूरी सामान की पूरी चेकलिस्ट।

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है, इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। घर में कलश स्थापना, ज्वारे बोने, अखंड ज्योत जलाने, हवन, अष्टमी, नवमी पर कन्या भोज की परंपरा निभाई जाती है। साफ-सफाई के बाद अगर आप भा नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट बना रही हैं और समझ नहीं आ रहा, कलश स्थापना के लिए क्या खरीदें, ज्वारे कैसे बोएं और हवन की तैयारी कैसे करें तो चेकलिस्ट बनाना बेहतर विकल्प है। इससे जरूरी सामान छूटने की संभावना न के बराबर रहती हा। यहां जानिए navratri puja samagri list की पूरी जानकारी।

नवरात्रि पूजा के लिए क्या-क्या सामान खरीदें?

1. कलश स्थापना की सामग्री

  • तांबे, पीतल या मिट्टी का कलश
  • आम के पत्ते
  • नारियल
  • लाल चुनरी
  • कलावा
  • साबुत चावल
  • रोली
  • कुमकुम
  • हल्दी
  • सुपारी
  • सिक्का
  • फूल

2. मां दुर्गा की पूजा के लिए सामग्री

  • मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति
  • लाल चुनरी
  • फूलों की माला
  • रोली
  • कुमकुम
  • हल्दी
  • अक्षत
  • सिंदूर
  • चंदन
  • अगरबत्ती
  • कपूर
  • घी का दीया
  • रुई की बत्तियां
  • फल, मिठाई और नारियल
  • पान, सुपारी और लौंग

3) मां दुर्गा के श्रृंगार का सामान

  • बिंदी
  • सिंदूर
  • चूड़ियां
  • मेहंदी
  • काजल
  • चुनरी
  • फूलों का गजरा
  • आलता
  • कंघी

4) कलश स्थापना कैसे करें? जानें आसान विधि

  • सबसे पहले पूजा स्थल को साफ करें और चौकी लगाकर लाल-पीला कपड़े बिछाएं
  • इसके बाद मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति की स्थापना करें
  • साफ मिट्टी का पात्र या चौड़ी थाली लें
  • साफ मिट्टी डालकर जौ के बीज बो दें, मिट्टी हमेशा नम रखें
  • नवरात्रि कलश तैयार करने के लिए गंगाजल-पानी भरें
  • परंपरा के अनुसार अक्षत, सुपारी और सिक्का डालें
  • कलश के मुंह पर आम के पत्ते बांधे
  • इसके बाद नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलावा से बांधकर कलश पर स्थापित करें
  • कलश पर रोली से स्वस्तिक बनाएं
  • मां दुर्गा का ध्यान करके नवरात्रि पूजा का संकल्प लें

4) नवरात्रि में ज्वारे कैसे बोएं ?

  • मिट्टी का पात्र या ट्रे
  • साफ मिट्टी
  • जौ के बीज
  • पानी

5) ज्वारे बोने का तरीका

  • पात्र में साफ मिट्टी भरें
  • मिट्टी के ऊपर जौ के बीज समान रूप से फैला दें
  • बीजों के ऊपर मिट्टी की हल्की परत डालें
  • थोड़ा पानी छिड़कें
  • पात्र को ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त रोशनी मिले
  • मिट्टी को सूखने न दें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी भी न डालें
  • कुछ दिनों में जौ के अंकुर निकलने लगते हैं और नवरात्रि के दौरान धीरे-धीरे ज्वारे बढ़ते जाते हैं

6) नवरात्रि में अखंड ज्योत के लिए सामग्री

  • पीतल का दीया
  • घी या तेल
  • रुई की लंबी बत्ती
  • माचिस
  • दीपक रखने के लिए सुरक्षित स्थान

7) नवरात्रि हवन सामग्री

  • हवन कुंड
  • सूखी लकड़ी
  • हवन सामग्री
  • घी
  • कपूर
  • जौ
  • तिल
  • अक्षत
  • सूखा नारियल
  • गुड़
  • लौंग
  • इलायची
  • सुपारी
  • पान

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Shivratri Vrat 2026: पितृ पक्ष में कब करें शिवरात्रि व्रत, 8 या 9 अक्टूबर? जानें पूजा के मुहूर्त, विधि और मंत्र
Chanakya Niti for Money: पैसा आते ही खर्च कर देते हैं? चाणक्य की ये 6 बातें दूर कर देंगी आर्थिक तंगी