Parama Ekadashi 2026: कब है अधिक मास की एकादशी, इस दिन कौन-से 5 काम न करें?

Published : Jun 08, 2026, 03:39 PM IST
Parama Ekadashi 2026 Kab Hai

सार

Adhik Maas Ekadashi 2026: परमा एकादशी 2026 का व्रत कब रखा जाएगा, 10 जून या 11 जून? परमा एकादशी के दिन कौन-से 5 काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए? क्या परमा एकादशी पर चावल खाना वर्जित माना जाता है, इसके पीछे क्या मान्यता है? 

Parama Ekadashi 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना गया है। जब ये एकादशी अधिक मास की हो तो और भी अधिक शुभ मानी जाती है क्योंकि अधिक मास 3 साल में एक बार आता है। इस बार ज्येष्ठ का अधिक मास 17 मई से शुरू हो चुका है जो 15 जून तक रहेगा। अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को परमा एकादशी कहा जाता है। परमा एकादशी कब है, जानें सही डेट और इस दिन कौन-से 5 काम भूलकर न करें…

ये भी पढ़ें-
अधिक मास की शिवरात्रि कब है, 13 या 14 जून? आज ही दूर करें कन्फ्यूजन

कब है परमा एकादशी 2026?

पंचांग के अनुसार, अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 10 जून, बुधवार की रात 12:58 से शुरू होगी जो दूसरे दिन यानी 11 जून, गुरुवार की रात 10:36 तक रहेगी। चूंकि एकादशी का सूर्योदय 11 जून को होगा, इसलिए इसी दिन परमा एकादशी का एकादशी का व्रत किया जाएगा। परमा एकादशी को कमला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

ये भी पढ़ें-
15 जून के बाद फिर गूंजेंगी शहनाई, जानें दिसंबर 2026 तक विवाह मुहूर्त की डेट्स

परमा एकादशी पर कौन-से काम न करें?

1. विद्वानों के अनुसार एकादशी तिथि पर चावल नहीं खाना चाहिए। ऐसा करना महापाप माना गया है। परमा एकादशी पर भी इस नियम का पालन करें।
2. परमा एकादशी पर तामसिक चीजें न खाएं पीएं जैसे- मांसाहार, शराब, सिगरेट।
3. परमा एकादशी पर मन पर नियंत्रण रखते हुए क्रोध न करें। किसी से झूठ न बोलें और न ही किसी की चुगली करें।
4. परमा एकादशी के दिन भूलकर से भी किसी का अपमान न करें और न ही किसी को कष्ट पहुंचाएं।
5. इस दिन नकारात्मक विचारों से बचें। नहीं तो इसका बुरा प्रभाव आपके जीवन पर हो सकता है।

परमा एकादशी पर क्या करें?

1. परमा एकादशी की सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें।
2. विष्णु सहस्रनाम, गीता पाठ या ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।
3. जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें।
4. दिनभर सात्विकता बनाए रखें और मन को शांत रखें।
5. संभव हो तो परमा एकादशी की रात्रि में भजन-कीर्तन और जागरण करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

अधिक मास की शिवरात्रि कब है, 13 या 14 जून? आज ही दूर करें कन्फ्यूजन
Mahabharata Fact: कौन थे पांडवों के वो मामा, जो बने कौरवों के सेनापति?