Pitru Paksha 2026: जेब पर भारी नहीं पड़ेगा श्राद्ध, कम खर्च में ऐसे करें पितरों का तर्पण

Published : Oct 01, 2026, 10:50 AM IST
Pitru Paksha 2026

सार

How to Perform Shradh: इस बार पितृ पक्ष 26 सितंबर से शुरू हो चुका है जो 10 अक्टूबर तक रहेगा। इस दौरान लोग अपने मृत परिजनों का श्राद्ध करते हैं ताकि उनकी आत्मा को मोक्ष प्राप्त हो।

Pitru Paksha Upay: पितृ पक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने की परंपरा है। कई लोग मानते हैं कि श्राद्ध के लिए बहुत सारी सामग्री और ज्यादा पैसे खर्च करना जरूरी है। हालांकि, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्राद्ध में दिखावे से ज्यादा श्रद्धा और भावना को महत्व दिया जाता है। ऐसे में अगर आपका बजट कम है तो भी आप सीमित सामग्री के साथ घर पर पितरों का श्राद्ध और तर्पण कर सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानें कम से कम पैसों में कैसे करें पितरों को खुश…

कम सामान में ऐसे करें श्राद्ध

श्राद्ध के लिए बहुत ज्यादा सामग्री जुटाने की जरूरत नहीं होती। जल, काले तिल, कुश, चावल और फूल जैसी सामान्य चीजों से तर्पण किया जा सकता है। घर में उपलब्ध साफ बर्तन का इस्तेमाल भी पूजा के लिए किया जा सकता है। इससे अलग से पूजा का सामान खरीदने का खर्च कम हो सकता है।

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध में ब्राह्मण भोज से लेकर कौए को खाना खिलाने तक, जानें 5 परंपराओं का कारण

कैसे करें पितरों का तर्पण?

सुबह स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें और पितरों का ध्यान करके दक्षिण दिशा की ओर मुख करके तर्पण करें। एक बड़े बर्तन में जल लेकर उसमें काले तिल और कुश डालकर पितरों के लिए अंगूठे के माध्यम से जल छोड़ें। ऐसा करते समय अपने पितरों को याद करें और ऊं पितृदेवताभ्यो नम: मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2026: मृत्यु और दाह संस्कार की तिथि अलग हो तो कब करें श्राद्ध? दूर करें कन्फ्यूजन

पिंड बनाने के लिए चावल का करें इस्तेमाल

अगर आप कम खर्च में श्राद्ध करना चाहते हैं तो चावल से पिंड बनाए जा सकते हैं। इसके लिए पके हुए चावल में थोड़ा सा काला तिल मिलाकर पिंड तैयार किए जा सकते हैं। इन्हें श्रद्धा के साथ पितरों को अर्पित किया जाता है। पिंडदान की स्थानीय परंपरा और परिवार की मान्यता के अनुसार विधि में अंतर हो सकता है।

भोजन में रखें सादगी

श्राद्ध के लिए बहुत तरह के पकवान बनाने की जरूरत नहीं है। घर में उपलब्ध आटा, चावल, दाल, सब्जी और मौसमी फल से सात्विक भोजन तैयार किया जा सकता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भोजन सात्विक और श्रद्धा से बनाया जाना महत्वपूर्ण माना जाता है।

क्षमता के अनुसार करें दान

श्राद्ध के बाद जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना या अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, कपड़े अथवा अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान किया जा सकता है। इसके लिए महंगी चीजें खरीदना जरूरी नहीं है। अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार छोटा दान भी किया जा सकता है। अगर इतना भी नहीं कर सकते तो पितरों की शांति के लिए गाय को चारा भी खिला सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mahalakshmi Vrat 2026: कब करें महालक्ष्मी व्रत, 3 या 4 अक्टूबर? जानें मंत्र-मुहूर्त, आरती सहित पूजा विधि
Jitiya Vrat 2026 Date: जितिया व्रत कब है 3 या 4 अक्टूबर? दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तारीख और पारण का समय