MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Pitru Paksha 2026: श्राद्ध में ब्राह्मण भोज से लेकर कौए को खाना खिलाने तक, जानें 5 परंपराओं का कारण

Pitru Paksha 2026: श्राद्ध में ब्राह्मण भोज से लेकर कौए को खाना खिलाने तक, जानें 5 परंपराओं का कारण

Pitru Paksha Traditions: हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष को बहुत ही पवित्र समय माना गया है। इन दिनों में पितरों की आत्मा की शांति के लिए कईं तरह के उपाय किए जाते हैं। श्राद्ध से जुड़ी कईं परंपराएं भी हैं जो इसे और भी खास बनाती हैं।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Sep 29 2026, 03:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
जानें श्राद्ध की इन परंपराओं की वजह
Image Credit : Meta AI

जानें श्राद्ध की इन परंपराओं की वजह

Shradh Traditions: श्राद्ध पक्ष वैसे तो 16 दिनों का होता है लेकिन इस बार तिथि क्षय होने से ये 15 दिनों का ही रहेगा। इसकी शुरूआत 26 सितंबर से हो चुकी है, जो 20 अक्टूबर तक रहेगा। श्राद्ध के दौरान लोग अपने पितरों का शांति के लिए पिंडदान और तर्पण आदि उपाय करते हैं। श्राद्ध पक्ष से जुड़ी कईं परंपराएं भी हैं जिनके पीछे कोई न कोई कारण छिपा है। आगे जानिए ऐसी ही 5 परंपराओं के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
परंपरा 1: श्राद्ध में ब्राह्मणों को भोजन क्यों कराया जाता है?
Image Credit : Meta AI

परंपरा 1: श्राद्ध में ब्राह्मणों को भोजन क्यों कराया जाता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्राद्ध में ब्राह्मणों को भोजन कराना जरूरी माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि ब्राह्मणों के साथ वायु रूप में पितृ भी भोजन ग्रहण करते हैं। इसलिए श्रद्धा और सम्मान के साथ भोजन कराने पर पितृ प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। भोजन के बाद ब्राह्मणों को आदरपूर्वक विदा करने की भी परंपरा है।

36
परंपरा 2: श्राद्ध के भोजन में खीर क्यों बनाई जाती है?
Image Credit : Meta AI

परंपरा 2: श्राद्ध के भोजन में खीर क्यों बनाई जाती है?

श्राद्ध में खीर बनाने की परंपरा पितरों के सम्मान और तृप्ति से जुड़ी मानी जाती है। जैसे अतिथियों को मिठाई के साथ भोजन कराया जाता है, उसी भावना से पितरों के लिए खीर बनाई जाती है। एक मान्यता यह भी है कि वर्षा ऋतु के बाद खीर-पूड़ी जैसे पौष्टिक भोजन शरीर को ऊर्जा देते थे, इसलिए यह परंपरा शुरू हुई।


ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2026: मृत्यु और दाह संस्कार की तिथि अलग हो तो कब करें श्राद्ध? दूर करें कन्फ्यूजन

46
परंपरा 3: कौओं, गाय और कुत्तों को भोजन क्यों दिया जाता है?
Image Credit : Meta AI

परंपरा 3: कौओं, गाय और कुत्तों को भोजन क्यों दिया जाता है?

धर्म ग्रंथों में कौए को पितरों और यम का प्रतीक माना गया है, इसलिए उन्हें भोजन कराया जाता है। गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है, जबकि कुत्ता यमराज का पशु माना गया है। इसी कारण श्राद्ध के भोजन का एक अंश इन जीवों को देने की परंपरा है।

ये भी पढ़ें-
October 2026 Calendar: शारदीय नवरात्रि कब से? जानें दशहरा, करवा चौथ सहित पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डेट

56
परंपरा 4: कुशा की अंगूठी क्यों पहनी जाती है?
Image Credit : Meta AI

परंपरा 4: कुशा की अंगूठी क्यों पहनी जाती है?

श्राद्ध कर्म के समय अनामिका उंगली में कुशा (एक प्रकार की विशेष घास) की अंगूठी धारण की जाती है। कुशा को पवित्र माना गया है और मान्यता है कि इसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। कुशा की अंगूठी पहनने का अर्थ है कि व्यक्ति पवित्र भाव से पितरों के लिए श्राद्ध कर रहा है।

66
परंपरा 5: अंगूठे से जल क्यों अर्पित किया जाता है?
Image Credit : Meta AI

परंपरा 5: अंगूठे से जल क्यों अर्पित किया जाता है?

श्राद्ध में तर्पण करते समय अंगूठे से जल देने की परंपरा है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अंगूठे के पास का स्थान पितृ तीर्थ कहलाता है। मान्यता है कि इस स्थान से दिया गया जल पितरों तक पहुंचता है और उन्हें तृप्ति प्रदान करता है।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पितृ पक्ष
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Pitru Paksha 2026: मृत्यु और दाह संस्कार की तिथि अलग हो तो कब करें श्राद्ध? दूर करें कन्फ्यूजन
Recommended image2
Vighnaraja Chaturthi Ki Katha: किसने किया श्रीकृष्ण के पोते का अपहरण? पढ़ें विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी की ये रोचक कथा
Recommended image3
Angarak Chaturthi 2026: कब है अंगारक चतुर्थी, 20 या 30 सितंबर, किसकी पूजा करें? जानें महत्व और उपाय
Recommended image4
October 2026 Calendar: शारदीय नवरात्रि कब से? जानें दशहरा, करवा चौथ सहित पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डेट
Recommended image5
Pitru Paksha Animals: पितृ पक्ष में दिख जाएं ये 5 जीव तो न करें नजरअंदाज! जानें क्या कहती हैं मान्यताएं
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved