October 2026 Hindu Calendar In Hindi: साल 2026 का दसवां महीना अक्टूबर बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस महीने में शारदीय नवरात्रि, दशहरा सहित अनेक बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे।
October 2026 Hindu Festival List: अंग्रेजी कैलेंडर का दसवां महीना अक्टूबर धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने में अनेक प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे जिनमें शारदीय नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ आदि प्रमुख हैं। इस महीने के शुरूआत के 10 दिनों तक श्राद्ध पक्ष भी रहेगा। आगे जानिए अक्टूबर 2026 का पूरा फेस्टिवल कैलेंडर…
अक्टूबर 2026 के व्रत-त्योहार (Fasts and festivals of October 2026)
1 अक्टूबर, गुरुवार- कुंवारा पंचमी (श्राद्ध पक्ष)
3 अक्टूबर, शनिवार- महालक्ष्मी व्रत, जिऊतिया व्रत
4 अक्टूबर, रविवार- मातृ नवमी (श्राद्ध पक्ष)
6 अक्टूबर, मंगलवार- इंदिरा एकादशी व्रत
8 अक्टूबर, गुरुवार- प्रदोष व्रत, शिव चतुर्दशी
9 अक्टूबर, शुक्रवार- शस्त्राघात मृतका श्राद्ध
10 अक्टूबर, शनिवार- सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या
11 अक्टूबर, रविवार- शारदीय नवरात्रि शुरू, घट स्थापना
14 अक्टूबर, बुधवार- विनायकी चतुर्थी व्रत
15 अक्टूबर, गुरुवार- उपांग ललिता व्रत
18 अक्टूबर, रविवार- महाष्टमी
19 अक्टूबर, सोमवार- महा नवमी
20 अक्टूबर, मंगलवार- विजयादशमी
21 अक्टूबर, बुधवार- शस्त्र पूजा, विजयादशमी (बंगाल)
22 अक्टूबर, गुरुवार- पापांकुशा एकादशी
23 अक्टूबर, शुक्रवार- प्रदोष व्रत
25 अक्टूबर, शनिवार- शरद पूर्णिमा, व्रत पूर्णिमा
26 अक्टूबर, रविवार- वाल्मीकि जयंती, शरदोत्सव, स्नान-दान पूर्णिमा
29 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ
31 अक्टूबर, शनिवार- स्कंद षष्ठी व्रत
ये भी पढ़ें-
Shradh Ke Niyam: श्राद्ध के दिन मांस-मदिरा से लेकर झगड़े तक, नहीं करना चाहिए ये 10 काम
2 दिन मनाया जाएगा दशहरा
इस बार दशमी तिथि 2 दिन रहेगी 20 और 21 अक्टूबर, इसलिए इन दोनों ही दिन दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। कुछ स्थानों पर 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व मनाकर दशहरा उत्सव मनाया जाएगा तो बंगाल में 21 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। स्थानीय परंपरा के अनुसार आप ये पर्व मना सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha Animals: पितृ पक्ष में दिख जाएं ये 5 जीव तो न करें नजरअंदाज! जानें क्या कहती हैं मान्यताएं
शरद पूर्णिमा भी 2 दिन
पंचांग के अनुसार इस बार आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि दो दिन रही है-25 और 26 अक्टूबर। इनमें से 25 अक्टूबर को पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा वहीं इसके अगले दिन यानी 26 अक्टूबर को स्नान-दान पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। वाल्मीकि जयंती भी 26 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। कार्तिक मास का स्नान भी 26 अक्टूबर से ही शुरू होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
