Akshaya Tritiya 2024: चमत्कारी हैं ये मंत्र, इनके प्रभाव से हुई थी सोने की बारिश, अक्षय तृतीया पर आप भी करें ये उपाय

Published : May 09, 2024, 10:27 AM ISTUpdated : May 10, 2024, 08:44 AM IST
Akshaya-Tritiya-2024-mantra

सार

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया को बहुत ही शुभ तिथि माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय, पूजा आदि का फल पूरा मिलता है। इस तिथि से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं भी हैं, जो इसे खास बनाती हैं। 

Kankdhara Strotra: इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई, शुक्रवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस तिथि से जुड़ी एक कथा ये भी है कि एक बार जब आदि गुरु शंकराचार्य भिक्षा मांगने एक गरीब ब्राह्मण के घर गए तो उसने भिक्षा के रूप में उन्हें एक सूखा आंवला दे दिया। उसकी गरीबी देखकर आदि गुरु शंकराचार्य ने कुछ विशेष मंत्रों का जाप किया, जिससे देवी लक्ष्मी ने प्रसन्न होकर उस ब्राह्मण के घर सोने की बारिश कर दी।

कनकधारा स्त्रोत के नाम से है प्रसिद्ध
आदि गुरु शंकराचार्य ने जिन मंत्रों के प्रभाव से सोने की बारिश करवाई थी, उसे कनकधारा स्त्रोत कहते हैं। कनक का अर्थ है सोना और धारा यानी बारिश। ये घटना अक्षय तृतीया की बताई गई है। इसलिए इस दिन सोना खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर यदि कनकधारा स्त्रोत का पाठ किया जाए तो देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और इसे शुभ प्रभाव से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।

श्री कनकधारा स्तोत्रं (Kankdhara Strotra Lyrics In Hindi)
अंगहरे पुलकभूषण माश्रयन्ती भृगांगनैव मुकुलाभरणं तमालम।
अंगीकृताखिल विभूतिरपांगलीला मांगल्यदास्तु मम मंगलदेवताया:।।1।।
मुग्ध्या मुहुर्विदधती वदनै मुरारै: प्रेमत्रपाप्रणिहितानि गतागतानि।
माला दृशोर्मधुकर विमहोत्पले या सा मै श्रियं दिशतु सागर सम्भवाया:।।2।।
विश्वामरेन्द्रपदविभ्रमदानदक्षमानन्द हेतु रधिकं मधुविद्विषोपि।
ईषन्निषीदतु मयि क्षणमीक्षणार्द्धमिन्दोवरोदर सहोदरमिन्दिराय:।।3।।
आमीलिताक्षमधिगम्य मुदा मुकुन्दमानन्दकन्दम निमेषमनंगतन्त्रम्।
आकेकर स्थित कनी निकपक्ष्म नेत्रं भूत्यै भवेन्मम भुजंगरायांगनाया:।।4।।
बाह्यन्तरे मधुजित: श्रितकौस्तुभै या हारावलीव हरिनीलमयी विभाति।
कामप्रदा भगवतो पि कटाक्षमाला कल्याण भावहतु मे कमलालयाया:।।5।।
कालाम्बुदालिललितोरसि कैटभारेर्धाराधरे स्फुरति या तडिदंगनेव्।
मातु: समस्त जगतां महनीय मूर्तिभद्राणि मे दिशतु भार्गवनन्दनाया:।।6।।
प्राप्तं पदं प्रथमत: किल यत्प्रभावान्मांगल्य भाजि: मधुमायनि मन्मथेन।
मध्यापतेत दिह मन्थर मीक्षणार्द्ध मन्दालसं च मकरालयकन्यकाया:।।7।।
दद्याद दयानुपवनो द्रविणाम्बुधाराम स्मिभकिंचन विहंग शिशौ विषण्ण।
दुष्कर्मधर्ममपनीय चिराय दूरं नारायण प्रणयिनी नयनाम्बुवाह:।।8।।
इष्टा विशिष्टमतयो पि यथा ययार्द्रदृष्टया त्रिविष्टपपदं सुलभं लभंते।
दृष्टि: प्रहूष्टकमलोदर दीप्ति रिष्टां पुष्टि कृषीष्ट मम पुष्कर विष्टराया:।।9।।
गीर्देवतैति गरुड़ध्वज भामिनीति शाकम्भरीति शशिशेखर वल्लभेति।
सृष्टि स्थिति प्रलय केलिषु संस्थितायै तस्यै नमस्त्रि भुवनैक गुरोस्तरूण्यै ।।10।।
श्रुत्यै नमोस्तु शुभकर्मफल प्रसूत्यै रत्यै नमोस्तु रमणीय गुणार्णवायै।
शक्तयै नमोस्तु शतपात्र निकेतानायै पुष्टयै नमोस्तु पुरूषोत्तम वल्लभायै।।11।।
नमोस्तु नालीक निभाननायै नमोस्तु दुग्धौदधि जन्म भूत्यै ।
नमोस्तु सोमामृत सोदरायै नमोस्तु नारायण वल्लभायै।।12।।
सम्पतकराणि सकलेन्द्रिय नन्दानि साम्राज्यदान विभवानि सरोरूहाक्षि।
त्व द्वंदनानि दुरिता हरणाद्यतानि मामेव मातर निशं कलयन्तु नान्यम्।।13।।
यत्कटाक्षसमुपासना विधि: सेवकस्य कलार्थ सम्पद:।
संतनोति वचनांगमानसंसत्वां मुरारिहृदयेश्वरीं भजे।।14।।
सरसिजनिलये सरोज हस्ते धवलमांशुकगन्धमाल्यशोभे।
भगवति हरिवल्लभे मनोज्ञे त्रिभुवनभूतिकरि प्रसीद मह्यम्।।15।।
दग्धिस्तिमि: कनकुंभमुखा व सृष्टिस्वर्वाहिनी विमलचारू जल प्लुतांगीम।
प्रातर्नमामि जगतां जननीमशेष लोकाधिनाथ गृहिणी ममृताब्धिपुत्रीम्।।16।।
कमले कमलाक्षवल्लभे त्वं करुणापूरतरां गतैरपाड़ंगै:।
अवलोकय माम किंचनानां प्रथमं पात्रमकृत्रिमं दयाया : ।।17।।
स्तुवन्ति ये स्तुतिभिर भूमिरन्वहं त्रयीमयीं त्रिभुवनमातरं रमाम्।
गुणाधिका गुरुतरभाग्यभागिनो भवन्ति ते बुधभाविताया:।।18।।


ये भी पढ़ें-

अक्षय तृतीया 2024 पर घर लाएं ये 5 चीजें, देवी लक्ष्मी भी साथ चली आएंगी


Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदें तो पूजा भी करें, नोट करें विधि और दिन भर के शुभ मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Hanuman Ashtami 2025: हनुमान अष्टमी 12 दिसंबर को, जानें पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त सहित पूरी डिटेल
Akhurath Chaturthi Vrat Katha: रावण ने क्यों किया अखुरथ चतुर्थी का व्रत? पढ़ें ये रोचक कथा