Amalaki Ekadashi 2023 Upay: इस बार फाल्गुन मास की आमलकी एकादशी का व्रत 3 मार्च, शुक्रवार को किया जाएगा। धर्म ग्रंथों में इस एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार आमलकी एकादशी पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है।
हिंदू धर्म में हर तिथि का अलग महत्व बताया गया है। कुल 16 तिथियों में से एकादशी का महत्व सबसे अधिक माना गया है। साल में कुल 24 एकादशियां आती हैं। इन सभी के नाम और महत्व अलग-अलग है। (Amalaki Ekadashi 2023) इसी क्रम में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी कहते हैं। कुछ ग्रंथों में इसे रंगभरी एकादशी भी बताया गया है। इस बार ये तिथि 3 मार्च, शुक्रवार को है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, आमलकी एकादशी पर सर्वार्थसिद्धि, सौभाग्य और शोभन नाम के शुभ योग बनने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। (Amalaki Ekadashi 2023 Upay) इस शुभ योग में कुछ आसान उपाय करने से हर मनोकामना पूरी हो सकती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…
26
परेशानियां कम करने के लिए उपाय
एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन विधि-विधान से विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। यदि आप ये उपाय न कर पाएं तो किसी योग्य विद्वान ब्राह्मण से भी करवा सकते हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से आपके जीवन की अनेक परेशानियां हल सकती हैं। ये एक बहुत ही कारगर उपाय है।
36
धन लाभ के लिए उपाय
यदि आप धन लाभ चाहते हैं तो एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की भी पूजा करें। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की प्रतिमा का अभिषेक केसर मिश्रित जल से करें। अभिषेक करते समय ऊं श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ऊं मंत्र का जाप करते रहें। इससे आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।
46
जीवन में शांति के लिए
अगर आपके जीवन में अशांति है और शांति चाहते हैं तो आमलकी एकादशी पर अपने घर में भगवान विष्णु के निमित्त हवन करवाएं। इस शुभ कार्य में अपने सगे-संबंधियों को भी बुलाएं। इसके लिए किसी योग्य ज्योतिषी या पंडित से सलाह लें। इससे आपके घर में जितने भी दोष हैं वो दूर हो सकते हैं और जीवन में शांति बनी रहेगी।
56
नौकरी में प्रमोशन के लिए
आमलकी एकादशी पर पहले भगवान विष्णु की पूजा करें और एक चंदन की माला भगवान के चरणों में रख दें। बाद में इसी माला से नीचे लिखे मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। इसके बाद इस माला को अपने गले में पहन लें। जल्दी ही नौकरी से जुड़ी आपकी हर समस्या दूर हो सकती है। ये है वो मंत्र- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
66
प्रेम में सफलता पाने के लिए
यदि आप प्रेम में सफलता चाहते हैं तो आमलकी एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण और देवी राधा की पूजा करें। इन्हें गुलाल लगाएं। भगवान श्रीकृष्ण को पीले और देवी राधा को लाल वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए प्रार्थना करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।