Bhanu Saptami 2023: इस बार 26 फरवरी को भानु सप्तमी है। इस दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा करना बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता के अनुसार, भानु सप्तमी पर की गई सूर्यदेव की पूजा बहुत ही शुभ फल प्रदान करती है।
धर्म ग्रंथों में सूर्यदेव की पूजा के लिए कई प्रमुख व्रत बताए गए हैं। भानु सप्तमी (Bhanu Saptami 2023) भी इनमें से एक है। जिस रविवार को सप्तमी तिथि का संयोग होता है, उसे भी भानु सप्तमी कहते हैं। इस बार ये संयोग 26 फरवरी को बन रहा है। खास बात ये है कि इस बार ये संयोग फाल्गुन मास में बना रहा है, जो सूर्य पूजा के लिए अति शुभ महीना माना गया है। साथ ही इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं। आगे जानिए इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे और इस दिन कौन-कौन से उपाय कर सकते हैं…
26
ये शुभ योग बनेंगे भानु सप्तमी पर (Bhanu Saptami 2023 Shubh Yog)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, फाल्गुन मास में भानु सप्तमी का योग 13 साल बाद बना है। इसके पहले ऐसा संयोग 21 फरवरी 2010 को बना था और भविष्य में ऐसा संयोग 14 साल बाद यानी 22 फरवरी 2037 को बनेगा। 26 फरवरी को इंद्र नाम का शुभ योग शाम 04:26 तक रहेगा। साथ ही इस दिन त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है, जिसमें किए गए हर शुभ कार्य का फल तीन गुना होकर मिलता है। इन शुभ योगों के चलते भानु सप्तमी का महत्व और भी बढ़ गया है। भानु सप्तमी पर आगे बताए गए उपाय करें…
36
सूर्यदेव को जल चढ़ाएं
भानु सप्तमी के शुभ योग में सुबह सूर्योदय के समय स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। इस जल में लाल फूल, कुंकुम और थोड़े चावल भी मिला लें। जल चढ़ाते समय ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप भी करते रहें। इस आसान उपाय से आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
46
इन चीजों का दान करें
भानु सप्तमी पर सूर्य से संबंधित चीजों का दान करना शुभ माना गया है जैसे गेहूं, गुड़, तांबा, मसूर की दाल आदि। इनके अलावा और भी चीजें आप अपनी इच्छा अनुसार जरूरतमदों को दान करें। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य ठीक स्थिति में नहीं है, उनके लिए ये उपाय बहुत फायदेमंद हो सकता है।
56
सूर्य यंत्र की स्थापना करें
भानु सप्तमी पर सूर्य यंत्र की स्थापना अपने घर में करें। सूर्य यंत्र बाजार में पूजा-पाठ की दुकान पर आसानी से मिल जाता है। इसे अपने घर के पूजा स्थान पर रखकर प्रतिदिन दीपक लगाएं। साथ ही ऊं सूर्याय मंत्र का जाप भी करें। किसी खास काम के लिए जाते समय इस यंत्र को प्रणाम जरूर करें। इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी।
66
इन मंत्रों का जाप करें
भानु सप्तमी पर सुबह स्नान आदि करने के बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके नीचे लिखे किसी भी एक मंत्र का जाप लाल चंदन की माला से करें। इससे इनके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी- - ऊं ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः । - ऊं सूर्याय नम: । - ऊं घृणि सूर्याय नम: ।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi