Hindu Traditions: रात को झाड़ू लगाना क्यों मानते हैं अशुभ, इसे छिपाकर क्यों रखना चाहिए? जानें ऐसी ही 5 मान्यताएं

Hindu beliefs related to broom: झाड़ू एक ऐसी चीज है जो हर घर में पाई जाती है। इससे भले ही घर की साफ-सफाई की जाती है, लेकिन हिंदू धर्म में इसे बहुत खास माना जाता है। कुछ खास मौकों पर इसकी पूजा करने की परंपरा भी है।

 

Manish Meharele | Published : Feb 27, 2023 5:13 AM IST

16
ये हैं झाड़ू से जुड़ी मान्यताएं और परंपराएं...

घर में साफ-सफाई करने के लिए झाड़ू का उपयोग किया जाता है। देखने में भले ही झाड़ू साधारण वस्तु लगे, लेकिन हिंदू धर्म में इससे जुड़ी कई मान्यताएं (Jhadu Se Judi Manytaye) और परंपराएं इसे खास बनाती हैं। खास मौकों पर झाड़ू की पूजा भी की जाती है। वास्तु में भी झाड़ू से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं। ऐसा भी कहते हैं झाड़ू अगर गलत दिशा में या गलत तरीके से रखी जाए तो इसके अशुभ परिणाम भी हमें भुगतने पड़ सकते हैं। आगे जानिए झाड़ू से जुड़ी मान्यताएं और परंपराओं के बारे में…
 

26
कब और क्यों करते हैं झाड़ू की पूजा? (When and why do we worship the broom?)

झाड़ू की पूजा दीपावली पर की जाती है। इसके पीछे मनोवैज्ञानिक तथ्य छिपा है, उसके अनुसार, झाड़ू हमारे घर की साफ-सफाई करती है यानी घर से निगेटिव चीजें हटाती है। जब हमारे घर से निगेटिव चीजें बाहर होगी तो ही पॉजिटिव एनर्जी घर के अंदर प्रवेश करेगी। घर में पॉजिटिविटी बढ़ने से खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए दीपावली पर झाड़ू की पूजा करने की परंपरा है।
 

36
रात को झाड़ू क्यों नहीं लगाते? (Why don't you sweep at night?)

पुरानी मान्यताओं के अनुसार, रात के समय झाड़ू नहीं लगाई जाती और यदि लगाई भी जाती है तो कचरा बाहर न फेंकते हुए घर में ही किसी कोने पर एकत्रित कर लिया जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि रात के समय झाड़ू लगाने और कचरा बाहर फेंकने से घर की सुख-समृद्धि भी बाहर चली जाती है। इसलिए ऐसा करने से बचा जाता है।
 

46
ऐसी अवस्था में रखी गई झाड़ू मानते हैं अशुभ?

मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू को कभी खड़ी अवस्था में या किसी दीवार के सहारे टिकाकर नहीं रखना रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि झाड़ू को यदि खड़ी अवस्था में रखा जाए तो इससे धन हानि के योग बनने लगते हैं और घर में निगेटिविटी फैलने लगती है। इसी वजह से कभी भी झाड़ू को खड़ी अवस्था में नहीं रखना चाहिए।
 

56
झाड़ू टूट-फूट जाएं तो क्या करें?

अधिक समय तक उपयोग करने के चलते झाड़ू टूट जाती है। ऐसी स्थिति में इसे तुरंत घर के बाहर कर देना चाहिए क्योंकि टूटी हुई झाड़ू को अशुभ माना जाता है। साथ ही टूट-फूट की स्थिति में इससे निगेटिव एनर्जी निकलने लगती है, जो हमारे घर का वास्तु बिगाड़ सकती है।
 

66
क्यों कहते हैं झाड़ू को छिपाकर रखना चाहिए?

झाड़ू से जुड़ी एक मान्यता ये भी है कि इसे ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां किसी दूसरे की नजर इस पर न पड़े। इसके पीछे भी मनोवैज्ञानिक कारण छिपा है, उसके अनुसार, जब कोई दूसरा व्यक्ति हमारे घर की झाड़ू को देखता है तो इससे मिलने वाले शुभ फलों में कमी आने लगती है। इसलिए झाड़ू छिपाकर रखनी चाहिए। झाड़ू को घर की दक्षिण दिशा या फिर पश्चिम-दक्षिण दिशा में रखना शुभ माना जाता है।


ये भी पढ़ें-

Holika Dahan 2023: कब होगा होलिका दहन 6 या 7 मार्च को? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त व अन्य खास बातें


Laddu Holi 2023: बरसाना में कहां खेली जाती है लड्डू होली, क्या है ये परंपरा-कैसे शुरू हुई? जानें इससे जुड़ी खास बातें


Amalaki Ekadashi 2023: कब है आमलकी एकादशी, इस दिन कौन-कौन शुभ योग बनेंगे? जानें पूजन विधि भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos