Chaitra Navratri 2024 Kanya Pujan Date: चैत्र नवरात्रि 2024 में कब करें कन्या पूजन? नोट करें डेट

Published : Apr 05, 2024, 02:44 PM IST
Chaitra-Navratri-2024-Kanya-Pujan-Date

सार

Chaitra Navratri 2024 Date: चैत्र मास में हर साल नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। नवरात्रि के पहले दिन से ही हिंदू नववर्ष की शुरूआत भी होती है। इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व अप्रैल महीने में मनाया जाएगा। नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन की परंपरा भी है। 

Chaitra Navratri 2024 Mai Kab Kare Kanya Pujan: धर्म ग्रंथों के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू कर नवमी तिथि तक चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इसे चैत्र नवरात्रि कहते हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व 9 अप्रैल, मंगलवार से शुरू होगा, जो 17 अप्रैल, बुधवार तक मनाया जाएगा। इन 9 दिनों में देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन भी विशेष रूप से किया जाता है। आगे जानिए इस बार कब है कन्या पूजन की सही डेट…

क्यों करते हैं कन्या पूजन? (Kyo Karte Hai Kanya Pujan)
धर्म ग्रंथों में 1 साल से 10 साल तक की कन्याओं का साक्षात देवी मां का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि नवरात्रि में कन्या पूजन करे से देवी प्रसन्न होती हैं और भक्तों के मन की हर मुराद पूरी करती हैं। देवी पुराण में ये भी बताया गया है कि किस उम्र की कन्या को क्या बोलते हैं और उसकी पूजा करने से क्या फल मिलता है।

कन्या पूजन के लिए कौन-सी तिथि श्रेष्ठ? (Chaitra Navratri 2024 Kanya Pujan Date)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन करवाना श्रेष्ठ माना जाता है। धर्म ग्रंथों में इन इन तिथियों का विशेष महत्व बताया गया है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि की देवी महागौरी हैं और नवमी तिथि की देवी सिद्धिदात्री। इन दोनों की पूजा से भक्त को हर कामना पूरी हो सकती है।

चैत्र नवरात्रि 2024 में कब है महाष्टमी? (Chaitra Navratri 2024 Maha Ashtami Date)
पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 16 अप्रैल, मंगलवार को है। इसे महाष्टमी भी कहते हैं। 16 अप्रैल को दिन भर पुष्य नक्षत्र रहेगा, जिससे वर्धमान नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन धृति नाम का एक अन्य शुभ योग भी रहेगा। अष्टमी तिथि कन्या पूजन के लिए बहुत ही श्रेष्ठ मानी गई है।

चैत्र नवरात्रि 2024 में कब है महानवमी? (Chaitra Navratri 2024 Maha Navmi Date)
पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि 17 अप्रैल, बुधवार को है। इसे महानवमी कहते हैं। 17 अप्रैल, बुधवार को सर्वार्थसिद्धि योग कुछ देर के लिए बनेगा। इसके अलावा इस दिन और भी कईं शुभ योग बनेंगे। राम नवमी का पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा। ये तिथि भी कन्या पूजन के लिए अति शुभ है।


ये भी पढ़ें-
 

Chaitra Navratri 2024 Bhog List: नोट करें नवरात्रि के 9 दिनों के भोग


Bhutadi Amavasya Surya Grahan 2024: भूतड़ी अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, किन लोगों को रहना होगा सावधान?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Recommended Stories

Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त