Puja Vrat Katha

Chaitra Navratri 2024 Bhog List: नोट करें नवरात्रि के 9 दिनों के भोग

Image credits: adobe stock

कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि?

इस बार चैत्र नवरात्रि 9 से 17 अप्रैल तक मनाई जाएगी। इन 9 दिनों में रोज देवी को अलग-अलग भोग लगाने की परंपरा है। आगे जानें चैत्र नवरात्रि में किस दिन देवी को क्या भोग लगाएं…

Image credits: adobe stock

पहले दिन लगाएं घी का भोग

देवीपुराण के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन यानी 9 अप्रैल, मंगलवार को देवी को गाय के शुद्ध घी का भोग लगाएं। इससे आपको रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

Image credits: adobe stock

दूसरे दिन चढ़ाएं शक्कर

धर्म ग्रंथों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन यानी 10 अप्रैल, बुध‌वार को माता को शक्कर का भोग लगाएं। मान्यता है कि इस उपाय से उम्र बढ़ती है।

Image credits: adobe stock

तीसरे दिन लगाएं दूध का भोग

चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन यानी 11 अप्रैल, गुरुवार को देवी को गाय के दूध का भोग लगाना चाहिए। इसे उपाय से सभी प्रकार के दु:खों से मुक्ति मिलती है।

Image credits: adobe stock

चौथे दिन चढ़ाएं मालपुआ

पुराणों के अनुसार, नवरात्रि के चौथे दिन यानी 12 अप्रैल, शुक्रवार को देवी मां को शुद्ध घी से बने मालपुए का भोग लगाएं। इससे सभी परेशानी दूर होती है।

Image credits: adobe stock

पांचवें दिन लगाएं केले का भोग

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन यानी 13 अप्रैल, शनिवार को माता को केले का भोग लगाएं। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

Image credits: adobe stock

छठे दिन लगाएं शहद का भोग

माता को शहद का भोग भी अतिप्रिय है। चैत्र नवरात्रि के छठे दिन यानी 14 अप्रैल, रविवार को माता को शहद का भोग लगाएं। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

Image credits: adobe stock

सातवें दिन चढ़ाएं गुड़

चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन यानी 15 अप्रैल, सोमवार को देवी मां को गुड़ या इससे बनी चीजें जैसे गजक आदि का भोग लगाएं। इस उपाय से धन लाभ की स्थिति बनती है।

Image credits: adobe stock

आठवें दिन लगाएं नारियल का भोग

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि यानी 16 अप्रैल, मंगलवार को माता दुर्गा को नारियल का भोग लगाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Image credits: adobe stock

नौवें दिन चढ़ाएं अनाज

चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि यानी 17 अप्रैल, बुध‌वार को देवी को विभिन्न प्रकार के अनाजों का भोग लगाएं बाद में इसे गरीबों को दान कर दें।

Image credits: adobe stock