तेज दिमाग और गुड लक के लिए बसंत पंचमी पर करें 4 मंत्रों का जाप

Published : Jan 30, 2025, 09:00 PM ISTUpdated : Feb 02, 2025, 09:16 AM IST
basant panchami 2025

सार

Kab Hai Vasant Panchami 2025: इस बार बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है। 

Devi Sarswati Ke Mantra: हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 2 फरवरी, रविवार को है। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा मुख्य रूप से की जाती है, मान्यता है कि इसी तिथि पर देवी सरस्वती प्रकट हुई थी। बसंत पंचमी पर यदि देवी सरस्वती के कुछ खास मंत्रों का जाप करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन मंत्रों के जाप से बुद्धि तेज होती है और गुड लक भी बढ़ता है। आगे जानिए देवी सरस्वती के मंत्र व स्तुतियों के बारे में…

बसंत पंचमी पर कैसे करें देवी सरस्वती की पूजा? जानें मंत्र, आरती और शुभ मुहूर्त

सरस्वती पूजा मंत्र

ऐं ह्रीं श्रीं अंतरिक्ष सरस्वती परम रक्षिणी।
मम सर्व विघ्न बाधा निवारय निवारय स्वाहा।।

सरस्वती देवी का मूल मंत्र

ओम ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः।

देवी सूक्त से सरस्वती मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेणसंस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

सरस्वती वंदना

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना॥
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा माम् पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥1॥
शुक्लाम् ब्रह्मविचार सार परमाम् आद्यां जगद्व्यापिनीम्।
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्॥
हस्ते स्फटिकमालिकाम् विदधतीम् पद्मासने संस्थिताम्।
वन्दे ताम् परमेश्वरीम् भगवतीम् बुद्धिप्रदाम् शारदाम्॥2॥


इस विधि से करें मंत्रों का जाप

- 2 फरवरी यानी बसंत पंचमी की सुबह स्नान आदि करने के बाद मंत्र जाप का संकल्प लें। अगर कोई मनोकामना है तो वह भी बोलें।
- मंत्र जप से पहले देवी सरस्वती की पूजा करें। शुद्ध घी का दीपक लगाएं। ध्यान रखें ये दीपक मंत्र जाप के दौरान जलते रहना चाहिए।
- चंदन की माला से मंत्र जाप करें। बैठने के लिए कुशा का आसन लें। मंत्र जाप के दौरान मन में इधर-उधर की बातें नहीं आना चाहिए।
- अगर आप स्वयं ये मंत्र करने में असमर्थ हैं तो किसी योग्य विद्वान से भी मंत्र जाप करवा सकते हैं। इसका फल भी आपको मिलेगा।
- मंत्र जाप से देवी सरस्वती प्रसन्न होती हैं और भक्त की हर मनोकामना पूरी करती हैं साथ ही बुद्धि और वाणी भी वृद्धि करती हैं।


ये भी पढ़ें-

बसंत पंचमी और देवी सरस्वती को लगाएं इन 5 चीजों का भोग


माघ गुप्त नवरात्रि के 5 उपाय, 1 भी कर लेंगे तो टल जाएंगे संकट


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Annapurna Jayanti Vrat Katha: क्यों महादेव ने देवी अन्नपूर्णा से मांगी भिक्षा? पढ़ें रोचक कथा
Margashirsha Purnima 2025: साल का आखिरी पूर्णिमा कल, चुपके से कर लें 9 उपाय लेकिन न करें ये गलती