Durga Saptshati Mantra: दुर्गा सप्तशती के ये 6 मंत्र कर सकते हैं आपकी हर परेशानी दूर, जानें जाप करने के नियम

Published : Mar 25, 2023, 10:41 AM IST
Durga-Saptshati-Mantra

सार

Durga Saptshati Mantra: इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व 30 मार्च, गुरुवार तक मनाया जाएगा। इस दौरान देवी मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। कुछ खास मंत्रों का जाप किया जाए तो हर दुख-परेशानी दूर हो सकती है, साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। 

इस बार चैत्र नवरात्रि (chaitra navratri 2023) का पर्व 22 मार्च से शुरू हो चुका है जो 30 मार्च तक मनाया जाएगा। इस दौरान रोज देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी। देवी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी नवरात्रि में किए जाते हैं। देवी को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है मंत्रों का जाप। मनोकामना सिद्धि के लिए दुर्गा सप्तशती (Durga Saptshati Mantra) में अनेक मंत्र बताए गए हैं। इन मंत्रों का जाप विधि-विधान से यदि नवरात्रि में किया जाए तो शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आगे जानिए इन मंत्रों और इनसे जुड़ी खास बातें…

रक्षा के लिए
शूलेन पाहि नो देवि पाहि खड्गेन चाम्बिके।
घण्टास्वनेन न: पाहि चापज्यानि:स्वनेन च।।

बाधा शांति के लिए
सर्वाबाधाप्रशमनं त्रैलोक्यस्याखिलेश्वरि।
एवमेव त्वया कार्यमस्मद्वरिविनासनम्।।

सामूहिक कल्याण के लिए मंत्र
देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या
निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूत्र्या।
तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां
भकत्या नता: स्म विदधातु शुभानि सा न: ।।

भय नाश के लिए
यस्या: प्रभावमतुलं भगवाननन्तो
ब्रह्मा हरश्च न हि वक्तुमलं बलं च।
सा चण्डिकाखिलजगत्परिपालनाय
नाशाय चाशुभभयस्य मतिं करोतु।।

रोग नाश के लिए
रोगानशेषानपहंसि तुष्टा
रुष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान् ।
त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां
त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्रयान्ति।।

विपत्ति नाश के लिए मंत्र
देवि प्रपन्नार्तिहरे प्रसीद
प्रसीद मातर्जगतोखिलस्य।
प्रसीद विश्वेश्वरी पाहि विश्वं
त्वमीश्वरी देवि चराचरस्य।।

इस विधि से करें दुर्गा सप्तशती मंत्रों का जाप
1. दुर्गा सप्तशती मंत्र जाप से पहले किसी साफ स्थान पर देवी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। इसके बाद फूल माला चढ़ाएं, कुमकुम से तिलक लगाएं।
2. शुद्ध घी का दीपक जलाएं। ये दीपक मंत्र जाप के दौरान जलते रहना चाहिए। इसके बाद अन्य चीजें जैसे अबीर, गुलाल, रोली, मेहंदी आदि चीजें चढ़ाएं।
3. इसके बाद कुशा (एक प्रकार की घास) के आसन पर बैठकर लाल चंदन के मोतियों की माला से इन मंत्रों का जाप करें।
4. आपकी जो मनोकामना है, उसी के अनुसार मंत्र का जाप करें। ध्यान रखें कि जाप का समय, स्थान, आसन, तथा माला एक ही हो।
5. अगर आप स्वयं ये काम करने में सक्षम न हो तो किसी योग्य ब्राह्मण से भी ये काम करवा सकते हैं। इसका फल भी आपको प्राप्त होगा।


ये भी पढ़ें-

Kanya Pujan Date Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में कब करें कन्या पूजा? जानें सही डेट और इससे जुड़े खास नियम


Durga Chalisa: चैत्र नवरात्रि में रोज करें दुर्गा चालीसा का पाठ, हर तकलीफ होगी दूर-बनी रहेगी माता की कृपा


Budh Gochar March 2023: 31 मार्च को बुध बदलेगा राशि, किन 3 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम व अन्य फायदे?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Sakat Chauth Bhajan Lyrics: सकट चौथ पर सुने ये 5 भजन, खो जाएं गणेशा की भक्ति में
Chauth Mata Aarti Lyrics In Hindi: सकट चतुर्थी पर करें चौथ माता की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स