MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Budh Gochar March 2023: 31 मार्च को बुध बदलेगा राशि, किन 3 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम व अन्य फायदे?

Budh Gochar March 2023: 31 मार्च को बुध बदलेगा राशि, किन 3 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम व अन्य फायदे?

Budh Gochar 2023: 31 मार्च को बुध ग्रह मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलेगा। बुध के राशि परिवर्तन से मेष राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Mar 24 2023, 03:12 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
बुध का राशि परिवर्तन...
Image Credit : Getty

बुध का राशि परिवर्तन...

ग्रहों का राशि परिवर्तन लगातार होता रहता है। हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। सौरमंडल का राजकुमार कहा जाने वाला ग्रह बुध वर्तमान में मीन राशि में है। (Budh Gochar March 2023) ये ग्रह 31 मार्च, शुक्रवार को मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस राशि में पहले से ही शुक्र और राहु स्थित है। इस तरह एक ही ग्रह में 3 ग्रह (बुध, राहु और शुक्र) होने से त्रिग्रही योग बन जाएगा। बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। आगे जानिए किन राशियों को इस राशि परिवर्तन (Budh Rashifal March 2023) का सबसे ज्यादा फायदा होगा…

24
मेष राशि
Image Credit : Asianet News

मेष राशि

इसी राशि में बुध ग्रह का प्रवेश होगा। बुध के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव इस राशि पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। ऐसा होने से इस राशि वालों का साहस बढ़ेगा, इनके व्यक्तित्व में निखार आएगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ की स्थिति बनेगी। इस राशि वाले लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। भाई और दोस्तों के सहयोग से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा।

34
कर्क राशि
Image Credit : Asianet News

कर्क राशि

इस राशि से दसवें स्थान पर बुध का गोचर होगा। बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों की चिंताएं दूर होंगी। परिवार में कोई मांगलिक प्रसंग हो सकता है। सेहत में चल रही परेशानियां दूर होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। कुल मिलाकर ये समय आपके पक्ष का बना रहेगा, हम काम में आपको सफलता मिलेगी।

44
कुंभ राशि
Image Credit : Asianet News

कुंभ राशि

बुध का गोचर इस राशि के तीसरे स्थान पर होगा, जो पराक्रम भाव है। इस राशि के लोग किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को फायदा होगा, नौकरी में इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। भाग्य भाव पर बुध की दृष्टि होने से किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय अनुकूल है। इस समय किए गए निवेश का फल भविष्य में मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

Durga Chalisa: चैत्र नवरात्रि में रोज करें दुर्गा चालीसा का पाठ, हर तकलीफ होगी दूर-बनी रहेगी माता की कृपा


Chaitra Navratri Rashi Anusar Upay: 9 दिन करें राशि अनुसार ये उपाय, हर दुख दूर करेगी देवी और चमका देगी किस्मत भी

Mata Ke Bhajan: माता के ये 10 भजन झूमने को कर देंगे मजबूर, इनके बिना अधूरा है चैत्र नवरात्रि का ये उत्सव


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved