
Hariyali Teej 2024 Upay: इस बार हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त, बुधवार को किया जाएगा। वैसे तो ये पर्व विवाहित महिलाओं का है, लेकिन मनचाहा पति पाने के लिए कुंवारी लड़कियां भी ये व्रत करती हैं। इस दिन यदि कुंवारी लड़कियां देवी पार्वती की पूजा एक खास स्तुति गाकर करें तो उनकी ये इच्छा भी जरूर पूरी हो सकती है। देवी सीता ने यही स्तुति गाकर देवी पार्वती को प्रसन्न किया था, जिससे उन्हें श्रीराम जैसे पति मिले थे।
पहले करें पूजा
स्तुति करने से से पहले देवी पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें। दीपक जलाएं, फूलों की माला पहनाएं। लाल चुनरी, चूड़ी, मेहंदी, महावर आदि चीजें अर्पित करें। इसके बाद ये स्तुति गाएं।
ये है देवी पार्वती की स्तुति
जय -जय गिरिवर राज किशोरी। जय महेश मुख चन्द चकोरी।।
जय गजबदन षडाननमाता। जगत जननी दामिनी दुति गाता।।
नहिं तव आदि मध्य अवसाना। अमित प्रभाउ बेदु नहिं जाना।।
भव भव विभव पराभव कारिनि। विश्व बिमोहनि स्वबस बिहारिनि।।
पति देवता सुतीय महुँ मातु प्रथम तव रेख।
महिमा अमित न सकहिं कहि सहस् सारदा सेष।।
सेवत तोहि सुलभ फल चारी। बरदायनी पुरारी पिआरी।।
देबि पूजि पद कमल तुम्हारे। सुर नर मुनि सब होहिं सुखारे।।
मोर मनोरथु जानहु नीकें। बसहु सदा उर पुर सबहीं के ।।
कीन्हेऊँ प्रगट न कारन तेहीं। अस कहि चरन गहे बैदेही ।।
बिनय प्रेम बस भई भवानी। खसी माल मूरति मुसकानी ।।
सादर सियँ प्रसादु सिर धरेऊ। बोली गौरि हरषु हियँ भरेऊ ।।
सुनु सिय सत्य असीस हमारी। पूजिहिं मनकामना तुम्हारी।।
नारद बचन सदा सुचि साचा। सो बरू मिलिहि जाहिं मनु राचा।।
मनु जाहिं राचेउ मिलिहि सो बरू सहज सुंदर साँवरो ।
करुना निधान सुजान सीलु सनेहु जानत रावरो ।।
एहि भाँति गौरि असीस सुनि सिय सहित हियँ हरषीं अली ।
तुलसी भवानिहि पूजि पुनि पुनि मुदित मन मंदिर चली ।।
जानि गौरि अनुकूल सिय हिय हरषु न जाय कहि ।
मंजुल मंगल मूल बाम अंग फरकन लगे ।।
ये भी पढ़ें-
Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों करती हैं 16 श्रृंगार?
Hariyali Teej Katha in Hindi: क्यों करते हैं हरियाली तीज व्रत? जानें कथा
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi