
उज्जैन. हिंदू धर्म में वैवाहिक जीवन की सुख-शांति के लिए कईं व्रत किए जाते हैं, इन सभी में हरतालिका तीज (Hartalika Teej Pujan Samgri) व्रत भी मुख्य है। ये व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को किया जाता है। इस बार ये तिथि 18 सितंबर, सोमवार को है। इस दिन कईं शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। जो नवविवाहिता महिलाएं और लड़कियां पहली बार ये व्रत कर रही है, वे पूजन सामग्री नोट कर लें। ध्यान रहे कोई भी सामग्री छूटनी नहीं चाहिए।
भगवान गणेश के लिए पूजन सामग्री
हरतालिका तीज व्रत में भगवान शिव-पार्वती के साथ-साथ भगवान श्रीगणेश की पूजा भी की जाती है। भगवान श्रीगणेश की पूजा के लिए सामग्री नोट करें-
बेल के पत्ते, अबीर, गुलाल, रोली, सिंदूर, नारियल, मौसमी फल, केले के पत्ते, शमी के पत्ते, धतूरे का फल और फूल, चंदन, जनेऊ, दीपक आदि।
पार्वती माता के लिए पूजन सामग्री
हरतालिका तीज का व्रत सर्वप्रथम देवी पार्वती ने ही भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए किया जाता है। इसलिए शिवजी के साथ इनकी पूजा का भी विधान है। देवी पार्वती की पूजा के लिए सामग्री नोट करें-
मेहंदी, चूड़ी, बिछिया, काजल, पायल, बिंदी, कुमकुम, सिंदूर, कंघी, माहौर, सुहाग पुड़ा, शीशा, चुनरी, फूल, अबीर, गुलाल, रोली, मौसमी फल आदि
भगवान शिव के लिए पूजन सामग्री
हरतालिका तीज में भगवान शिव की पूजा मुख्य रूप से की जाती है। महिलाएं रात भर जागरण करके पूजन करती हैं और भजन आदि गाकर शिवजी को प्रसन्न करने का प्रयास करती हैं। मान्यता है कि हरतालिका तीज व्रत करने से विवाहित महिलाओं के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है वहीं कुंवारी कन्याओं को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। शिवजी के पूजन की सामग्री नोट करें-
पंचामृत, आंकड़े का फूल, नाड़ा, विभिन्न प्रकार के फल, विभिन्न प्रकार के फूल, विभन्न प्रकार के पेड़ों के पत्ते भोग के लिए मिठाई, घी, कपूर, दीपक, पान, सुपारी, बताशा
अयोध्या में तैयारियां जारी, जानें किस दिन मंदिर में विराजेंगे रामलला?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi