Hanuman Jayanti 2024: घर से निकलने से पहले बोलें हनुमानजी के 12 नाम, कोई बाल बांका नहीं कर पाएगा

Hanuman Jayanti 2024: हनुमानजी को कलयुग का जीवंत देवता माना जाता है यानी वे कलयुग में भी जीवित हैं। हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, इस दिन कईं आयोजन भी किए जाते हैं।

 

Manish Meharele | Published : Apr 22, 2024 10:58 AM IST

Hanuman Ji Ke 12 Naam: हर साल चैत्र पूर्णिमा तिथि पर हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 23 23 अप्रैल, मंगलवार को है। गीताप्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित हनुमान अंक में एक ऐसा उपाय बताया गया है, जिसे करने से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती और कोई आपका बाल भी बांका नहीं सकता। ये उपाय है हनुमानजी के 12 नामों का जाप करना। रोज सुबह घर से निकलने से पहले हनुमानजी के इन 12 नामों का जाप करना चाहिए। हनुमानजी की 12 नामों वाली स्तुति इस प्रकार है…

स्तुति
हनुमानअंजनीसूनुर्वायुपुत्रो महाबल:।
रामेष्ट: फाल्गुनसख: पिंगाक्षोअमितविक्रम:।।
उदधिक्रमणश्चेव सीताशोकविनाशन:।
लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा।।
एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मन:।
स्वापकाले प्रबोधे च यात्राकाले च य: पठेत्।।
तस्य सर्वभयं नास्ति रणे च विजयी भवेत्।
राजद्वारे गह्वरे च भयं नास्ति कदाचन।।

ये हैं हनुमानजी के 12 नाम
1. हनुमान- हनु का अर्थ है ठोड़ी। इंद्र द्वारा ठोड़ी पर वज्र का प्रहार करने के कारण ही भगवान का ये नाम पड़ा।
2. पिंगाक्ष- कईं ग्रंथों में हनुमानजी की आंखों का रंग पीला बताया गया है, पिंगाक्ष का अर्थ है पीली आंखों वाला।
3. फाल्गुनसुख- कुंती पुत्र अर्जुन का एक नाम है फाल्गुन। महाभारत युद्ध में अर्जुन का सहयोग करने के कारण हनुमानजी का ये नाम पड़ा।
4. रामेष्ट- इसका अर्थ है भगवान श्रीराम को प्रिय।
5. लक्ष्मणप्राणदाता- लक्ष्मण के प्राण बचाने के कारण हनुमानजी का एक ये भी है।
6. उदधिक्रमण- इसका अर्थ है समुद्र को पार करने वाला।
7. अमितविक्रम- जिसके पराक्रम की कोई सीमा नहीं होती, उसे अमितविक्रम कहते हैं।
8. दशग्रीवदर्पहा- इसका अर्थ है रावण का घमंड तोड़ने वाला।
9. अंजनीसुनू- इसका अर्थ है माता अंजनी के पुत्र।
10. वायुपुत्र- इसका अर्थ है वायु देवता के पुत्र।
11. महाबल- महान बलशाली होने के कारण हनुमानजी का एक नाम ये भी है।
12. सीताशोकविनाशन- इसका अर्थ है माता सीता का दुख दूर करने वाले।


ये भी पढ़ें-

Hanuman Bhajan Lyrics Hindi: बजंरगबली के ये भजन कर देंगे झूमने पर मजबूर, हनुमान जयंती पर एक बार जरूर सुनें


Hanuman Jayanti 2024 पर हनुमानजी को कौन-सी 5 चीजें जरूर चढ़ाएं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!