
Holika Dahan 2024 Kab Hai: धर्म ग्रंथों के अनुसार, फाल्गुन मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन करने की परंपरा है। इसके अगले दिन रंगों से होली खेली जाती है, जिसे धुलेंडी भी कहा जाता है। होली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस त्योहार से अनेक मान्यताएं और परंपराएं जुड़ी हुई हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में ये त्योहार विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। आगे जानिए इस बार कब करें होलिका दहन, कब खेलें होली आदि डिटेल…
होलिका दहन 2024 कब है? (When is Holika Dahan 2024?)
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च, रविवार की सुबह 09:55 से रात 12:30 तक रहेगी। चूंकि होलिका पूजन शाम के समय होता है और होलिका दहन रात्रि में। ये दोनों स्थिति 24 मार्च, रविवार को बन रही है, इसलिए इसी दिन होलिका पूजन और दहन किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 25 मार्च, सोमवार को होली उत्सव यानी धुलेंडी मनाई जाएगी।
कब से कब तक रहेगी भद्रा? (Bhadra Timing on Holika Dahan 2024)
होलिका दहन करते समय भद्रा का विशेष ध्यान रखा जाता है। भद्रा के दौरान होलिका दहन करने की सख्त मनाही है। मान्यता है कि ऐसा करने से शहर-देश आदि पर बुरा प्रभाव होता है। 24 मार्च, रविवार की सुबह भद्रा 09:55 से शुरू होगी, जो रात 11:13 तक रहेगी। यानी इस दौरान होलिका दहन भूलकर भी न करें।
होलिका दहन 2024 का शुभ मुहूर्त? (Holika Dahan 2024 Shubh Muhurat)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, होलिका दहन भद्रा समाप्त होने के बाद ही करना चाहिए और पूर्णिमा तिथि में ही करना चाहिए। 24 मार्च को होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रात 11:13 से 12:27 तक रहेगा यानी पूरे 01 घण्टा 14 मिनट। इस दौरान होलिका दहन करने से कोई दोष नहीं लगेगा और देश-दुनिया में सुख-शांति बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें-
मार्च 2024 में कब होगा चंद्रग्रहण, क्या ये भारत में दिखाई देगा?
किन 2 प्रकार के लोगों को पत्थर बांधकर समुद्र में फेंक देना चाहिए?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi