बहुत खास हैं ये 7 कृष्ण मंत्र, 1 का भी करेंगे जाप तो बचे रहेंगे परेशानियों से

Published : Aug 23, 2024, 10:38 AM ISTUpdated : Aug 26, 2024, 08:16 AM IST
Janmashtami-2024-upay

सार

Janmashtami 2024 Mantra: भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय किए जाते हैं, मंत्र जाप भी इनमें से एक है। इन मंत्रों का जाप श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करने से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। 

Krishna Mantra For Janmashtami 2024: इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन प्रमुख कृष्ण मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। दही हांडी फोड़कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए कईं तरह के उपाय भी करते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, जन्माष्टमी पर कुछ खास मंत्रों का जाप किया जाए तो हर तरह की परेशानी दूर हो सकीत है। आगे जानिए इन मंत्रों के बारे में…
1. कृं कृष्णाय नम:
2. क्लीं कृष्णाय नम:
3. गोकुल नाथाय नमः
4. ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
5. ऊं श्रीं नम: श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा:
6. ऊं देवकीनंदनाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण: प्रचोदयात
7. ऊं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते। देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।

कैसे करें मंत्र जाप?
1. जन्माष्टमी के दिन पहले स्नान आदि करने के बाद पीले कपड़े पहनें और जितने मंत्र जाप आप करना चाहते हैं उसका संकल्प लें।
2. यदि किसी विशेष काम की पूर्ति के लिए मंत्र जाप करना चाहते हैं तो भगवान के सामने उसे भी बोलें।
3. सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा साफ स्थान पर स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करें।
4. शुद्ध घी का दीपक भगवान के सामने जलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि ये दीपक मंत्र जाप के दौरान जलते रहना चाहिए।
5. बैठने के लिए कुशा के आसान का उपयोग करें और मंत्र जाप की संख्या का ध्यान रखने के लिए तुलसी का माला का।
6. इसके बाद ऊपर बताए गए किसी एक मंत्र का जाप शुरू करें। जितने मंत्र के जाप का संकल्प आपने लिया है, उतने मंत्र का जाप पूरा करें।
7. मंत्र जाप में कोई गलती नहीं होनी चाहिए यानी उच्चारण एकदम स्पष्ट हो। व्याकरण में कोई गलती न हो।
8. इस तरह किए गए मंत्र जाप से भगवान शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर इच्छा पूरी करते हैं।


ये भी पढ़ें-

जन्माष्टमी 2024 पर करें राशि अनुसार उपाय, हर इच्छा पूरी करेंगे कान्हा


जन्माष्टमी 2024 कब, कैसे करें पूजा? मंत्र और शुभ मुहूर्त सहित जानें पूरी डिटेल


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Recommended Stories

Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त