Sawan Shivratri 2024: ‘महाशिवरात्रि’ और ‘सावन शिवरात्रि’ में क्या अंतर है?

Published : Aug 01, 2024, 09:53 AM ISTUpdated : Aug 02, 2024, 07:57 AM IST
sawan shivratri 2024 01

सार

Sawan Shivratri 2024: महाशिवरात्रि की तरह ही सावन शिवरात्रि का भी विशेष महत्व है। शिव पूजा के ये दोनों शुभ संयोग साल में एक बार बनते हैं। महाशिवरात्रि और सावन शिवरात्रि में क्या अंतर हैं? आगे जानिए… 

Sawan Shivratri 2024 Kab hai: भगवान शिव की भक्ति का महीना सावन 22 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 19 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। पूरे सावन में सोमवार के अलावा ये तिथि भी शइव पूजा के लिए बहुत ही शुभ मानी गई है। कुछ लोग इसे महाशिवरात्रि भी कहते है, जबकि महाशिवरात्रि और सावन शिवरात्रि में बहुत बड़ा अंतर है। आगे जानिए महाशिवरात्रि और सावन शिवरात्रि में अंतर…

कब मनाते हैं महाशिवरात्रि पर्व?
महाशिवरात्रि पर्व हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। ये शैवों का सबसे बड़ा त्योहार है। शिव महापुराण के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान शिव ज्योतिर्लिंग स्वरूप में प्रकट हुए थे। हर साल इस तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। आमतौर पर ये पर्व अंग्रेजी कैलेंडर के फरवरी या मार्च महीने में आता है। कुछ स्थानों पर ये पर्व शिव-पार्वती विवाह के रूप में भी मनाते हैं।

हर महीने आती है शिवरात्रि (Masik Shivratri Importance)
विद्वानों के अनुसार, चतुर्दशी तिथि के स्वामी स्वयं महादेव हैं। इसलिए इस हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवजी को प्रसन्न करने के लिए व्रत किया जाता है, इसे मासिक शिवरात्रि और शिव चतुर्दशी कहते हैं। इस तरह फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि और अन्य 11 महीनों के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है।

सावन शिवरात्रि खास क्यों? (Why is Sawan Shivratri special?)
सावन भगवान शिव की भक्ति का महीना है। इस महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है, लेकिन इसका महत्व अन्य शिवरात्रि व्रत से अधिक माना गया है। इसका कारण ये है कि सावन में की गई शिव पूजा अन्य महीनों में की गई पूजा से अधिक शुभ फल देने वाली मानी गई है। साल 2024 में सावन शिवरात्रि का पर्व 2 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।


ये भी पढ़ें-

सावन शिवरात्रि 2 अगस्त को, नोट करें पूजा विधि-मंत्र और मुहूर्त


सावन शिवरात्रि 2024 पर करें 5 उपाय, होगी दिन दुनी-रात चौगुनी तरक्की


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Recommended Stories

Mahashivratri 2026 Date and Time: महाशिवरात्रि कब है, जानिए सही डेट-मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट
Maha Shivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि कब है 15 या 16 फरवरी? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट