Vaishakh Purnima 2024: कब है वैशाख पूर्णिमा, क्यों है ये खास, इस दिन कौन-कौन से त्योहार मनाए जाएंगे?

Published : May 12, 2024, 03:04 PM IST
vaishkha purnima 2024

सार

Vaishakh Purnima 2024 Kab Hai: वैशाख मास का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने की पूर्णिमा भी बहुत खास होती है। इस दिन कईं त्योहार मनाए जाते हैं और शुभ कार्य भी किए जाते हैं। 

Vaishakh Purnima 2024 Details: धर्म ग्रंथों के अनुसार, वैशाख मास के स्वामी भगवान विष्णु हैं। इस महीने का महत्व अनेक ग्रंथों में बताया है। इस महीने में अनेक त्योहार मनाए जाते हैं। वैशाख मास की पूर्णिमा भी बहुत विशेष है। इस बार वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि मई 2024 में है। इस दिन कईं शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। आगे जानिए इस बार कब है वैशाख मास की पूर्णिमा और इस दिन कौन-कौन से त्योहार मनाए जाएंगे…

2 दिन रहेगी वैशाख मास 2024 की पूर्णिमा
पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि 22 मई, बुधवार की शाम 06 बजकर 48 मिनिट से शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 23 मई, गुरुवार की शाम 07 बजकर 22 मिनिट तक रहेगी। इस तरह वैशाख मास की पूर्णिमा का संयोग 22 और 23 मई दोनों दिन बन रहा है।

किस दिन मानें वैशाख पूर्णिमा 2024?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार वैशाख मास की पूर्णिमा 22 और 23 मई को रहेगी। इसलिए लोगों के मन में पूर्णिमा तिथि किस दिन मानी जाएगी, इसको लेकर संशय बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस दिन तिथि का सूर्योदय हो, उसी दिन उस तिथि से संबंधित स्नान-दान करना चाहिए। इस दृष्टिकोण से वैशाख मास की पूर्णिमा 23 मई, गुरुवार को रहेगी।

वैशाख अमावस्या पर कौन-कौन से शुभ योग रहेंगे?
ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, 23 मई, गुरुवार को यानी वैशाख पूर्णिमा पर ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से वर्धमान, आनंद, सर्वार्थसिद्धि, परिघ और शिव नाम के 5 शुभ योग बन रहे हें। इतने सारे शुभ योग एक दिन होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है।

वैशाख अमावस्या पर कौन-कौन से त्योहार मनाए जाएंगे?
वैशाख मास की अमावस्या पर यानी 23 मई, गुरुवार कईं बड़े त्योहार मनाएंगे। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन कूर्म जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा। वैशाख पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की पूजा और व्रत करने का भी विशेष महत्व है।


ये भी पढ़ें-

पितरों की शांति के लिए रोज शाम को किन 4 स्थानों पर लगाएं दीपक?


Ganga Saptami 2024 Date: कब है गंगा सप्तमी, 14 या 15 मई? नोट करें सही डेट, पूजा विधि-मंत्र सहित पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Recommended Stories

Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त