Navratri 2024: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? नोट करें अष्टमी-नवमी की सही डेट

Kab Se Shuru Hogi Navratri 2024: हर साल आश्विन मास में शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व अक्टूबर 2024 में मनाया जाएगा। नवरात्रि की अष्टमी-नवमी तिथि पर कईं शुभ योग भी बनेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Sep 9, 2024 5:22 AM IST

Navratri 2024 Details In Hindi: धर्म ग्रंथों के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। साल की 4 नवरात्रि में से ये सबसे प्रमुख है। इन 9 दिनों में रोज देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा करने का विधान है। इस नवरात्रि में देवी मंदिरों की रौनक देखते ही बनती है। आगे जानिए इस बार नवरात्रि 2024 कब से शुरू होगी और इस नवरात्रि में अष्टमी-नवमी तिथि कब रहेगी…

कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि 2024? (Shardiya Navratri 2024 Start Date)
पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 02 अक्टूबर, बुधवार की रात 12 बजकर 19 मिनिट से शुरू होगी, जो 3 अक्टूबर, गुरुवार की रात 02 बजकर 58 मिनिट तक रहेगी। चूंकि प्रतिपदा तिथि का सूर्योदय 3 अक्टूबर को होगा, इसलिए इसी दिन से शारदीय नवरात्रि शुरू होगी। इस बार ये उत्सव पूरे 9 दिनों तक यानी 11 अक्टूबर, शुक्रवार तक मनाया जाएगा।

Latest Videos

किन शुभ योगों में शुरू होगी नवरात्रि 2024? (Navratri 2024 Shubh Yog)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 3 अक्टूबर को कईं शुभ योगों में शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होगी। इस दिन इंद्र नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। 3 अक्टूबर की सुबह कुछ देर के लिए सर्वार्थसिद्धि योग भी बनेगा। साथ ही इस दिन बुध और सूर्य कन्या राशि में रहेंगे जिससे बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इन शुभ योगों के चलते शारदीय नवरात्रि का महत्व और भी बढ़ गया है।

कब है महा अष्टमी और महा नवमी 2024? (Navratri 2024 Ashtami-Navmi Date)
शारदीय नवरात्रि 2024 की अष्टमी और नवमी तिथि इस बार एक ही दिन रहेगी, ऐसा अष्टमी तिथि का क्षय होने से होगा। ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, इस बार शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी और महानवमी तिथि की पूजा संयुक्त रूप से 11 अक्टूबर, शुक्रवार को की जाएगी।


ये भी पढ़ें-

सपने में दिखे श्रीगणेश की टूटी प्रतिमा तो जानें क्या होगा आपके साथ?


क्या है भगवान श्रीगणेश के पुत्रों के नाम, कितने सदस्य हैं इनके परिवार में?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

बच्चों के बीच जाकर जब टीचर बन गए CM Yogi Adityanath, दिए सवालों के जवाब
रायबरेलीः बाल काटने वाले नाई को राहुल गांधी ने भिजवाए 4 गिफ्ट
जमानतः 7 शर्तों में बंधकर जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल
घाटी में चुनाव लड़ने वाली ये खूबसूरत लड़की कौन? कहा- फाइट में नहीं है BJP
Akhilesh Yadav ने क्यों यूपी को बता दिया फर्जी एनकाउंटर की राजधानी #Shorts