सपने में दिखे श्रीगणेश की टूटी प्रतिमा तो जानें क्या होगा आपके साथ?
Spiritual Sep 09 2024
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
जानें श्रीगणेश के सपनों का अर्थ
सपने में हमें कईं बार भगवान श्रीगणेश भी दिखाई देते हैं। श्रीगणेश का सपने में दिखाई देना शुभ संकेत भी हो सकता है और अशुभ भी। जानें श्रीगणेश का सपने में दिखाई देने का मतलब…
Image credits: Getty
Hindi
श्रीगणेश की टूटी प्रतिमा दिखे तो
सपने में श्रीगणेश की टूटी प्रतिमा दिखना शुभ नहीं होता। ये इस बात का संकेत है कि निकट भविष्य में आपके ऊपर कोई मुसीबत आ सकती है। इसके लिए आप पहले से सतर्क हो जाएं।
Image credits: Getty
Hindi
प्रसन्न दिखें श्रीगणेश तो
सपने में यदि किसी को श्रीगणेश प्रसन्न दिखाई दें तो समझना चाहिए कि निकट भविष्य में आपके साथ कुछ शुभ यानी अच्छा होने वाला है और आपकी परेशानियां दूर होने वाली हैं।
Image credits: Getty
Hindi
गणेशजी की पीठ दिखाई दे तो
सपने में श्रीगणेश की पीठ दिखाई देना परेशानी का संकेत हो सकता है। अगर ऐसा हो जो समझना चाहिए कि आपको जल्दी ही धन हानि हो सकती है या कोई वस्तु चोरी या गुम हो सकती है।
Image credits: Getty
Hindi
नाचते हुए दिखें श्रीगणेश तो
सपने में श्रीगणेश को नाचते हुए देखना बहुत ही शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आपके आने वाले संकट जल्दी ही दूर होने वाले हैं। ऐसा सपना किसी बड़ी सफलता की ओर इशारा करता है।
Image credits: Getty
Hindi
क्रोध में दिखे श्रीगणेश तो
यदि किसी को सपने में भगवान श्रीगणेश क्रोधित अवस्था में दिखे तो उसे समझना चाहिए कि उससे कोई बड़ी भूल हो गई है जिसका फल उसे जल्दी ही मिलने वाला है।
Image credits: Getty
Hindi
लड्डू खाते दिखाई दें श्रीगणेश तो
सपने में भगवान श्रीगणेश लड्डू खाते हुए दिखाई दें तो इसे धन लाभ का संकेत समझना चाहिए। इन लोगों को अप्रत्याशित रूप से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। ये शुभ सपना है।