Hindi

18 सितंबर को किस राशि में होगा चंद्रग्रहण, क्या उपाय करें?

Hindi

जानें चंद्रग्रहण से जुड़ी हर बात

सितंबर 2024 में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होने वाला है। ये ग्रहण कब होगा, किस राशि में होगा, आदि अनेक सवाल लोगों के मन में है। आगे जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें…

Image credits: Getty
Hindi

कब है होगा चंद्रग्रहण 2024?

साल 2024 का दूसरा चंद्रग्रहण 18 सितंबर, बुधवार को होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी। इसी दिन से श्राद्ध पक्ष की शुरूआत होगी।

Image credits: Getty
Hindi

क्या रहेगा चंद्रग्रहण का समय?

भारतीय समय के अनुसार ये चंद्रग्रहण 18 सितंबर, बुधवार की सुबह 06:11 से शुरू होगा जो 10:17 तक रहेगा। यानी इस ग्रहण की कुल अवधि 04 घंटे 06 मिनट की रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

क्या भारत में दिखेगा ये चंद्रग्रहण?

18 सितंबर, बुधवार को होने वाला ये चंद्रग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका सूतक मान्य नहीं होगा। यानी सूतक से जुड़े कोई भी नियम यहां नहीं माने जाएंगे।

Image credits: Getty
Hindi

किस राशि में होगा चंद्रग्रहण?

ज्योतिषियों के अनुसार 18 सितंबर को होने वाला चंद्रग्रहण मीन राशि में होगा। इसलिए इस राशि के लोगों को खासतौर पर सावधान रहना होगा। इनके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है।

Image credits: freepik
Hindi

क्या करें इस राशि के लोग?

मीन राशि में चंद्रग्रहण होने से इस राशि के लोगों को चंद्रमा और राहु से संबंधित मंत्रों का जाप और दान करना चाहिए। इससे ये लोग होने वाली घटना-दुर्घटना से बच सकते हैं।

Image Credits: Getty