Mangal Gochar 2023: 30 जून को मंगल करेगा सिंह राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों का हो सकता है ‘अमंगल’

Published : Jun 26, 2023, 04:53 PM IST

Mangal Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को सौर मंडल का सेनापति कहा गया है। ये ग्रह उग्र स्वभाव का है। ये ग्रह भी एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। वर्तमान में ये कर्क राशि में शुक्र ग्रह के साथ है। महीने के अंत में ये राशि परिवर्तन करेगा। 

PREV
14
मंगल के राशि बदलने से किसके शुरू होंगे बुरे दिन?

हमारे सौर मंडल में कुल 9 ग्रह हैं। इनमें से मंगल भी एक है। मंगल को क्रूर ग्रह भी कहा जाता है, ये सौर मंडल का सेनापति भी है। (Mangal Gochar 2023) आमतौर पर मंगल 45 दिन में राशि बदलता है, लेकिन जब ये ग्रह अतिचारी हो जाता है तो 120 दिन तक एक ही राशि में रहता है। (Mangal Rashifal 2023) वर्तमान में ये ग्रह कर्क राशि में शुक्र के साथ स्थित है। 30 जून 2023 की की रात ये ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से कुछ राशि वालों की परेशानी बढ़ जाएगी। आगे जानिए कौन-सी वो राशियां…

24
वृषभ राशि

इस राशि वालों को मंगल के राशि परिवर्तन से कई समस्याओं का सामना करना पडे़गा। जो लोग रियल एस्टेट से जुड़े हैं उन्हें नुकसान हो सकता है। इनके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। साझेदारी के कामों में पैसा न लगाएं, नहीं तो धोखा हो सकता है। वर्क प्लेस पर अधिकारी इनसे नाराज हो सकते हैं। इनकी सेहत पर भी बुरा असर हो सकता है।

34
कन्या राशि

इस राशि के लोगों के बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन की स्थिति बनेगी, लेकिन ऐसा होगा नहीं। इससे मन खिन्न रहेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अभी थोड़ा रूक जाएं, नहीं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। दूसरो की बातों में आकर खुद का नुकसान कर सकते हैं। भाई-बहनों से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पत्नी की सेहत खराब हो सकती है, जिसमें पैसा खर्च होगा।

44
मकर राशि

मंगल के गोचर के कारण इस राशि केलोगों को चोट लग सकती है या दुर्घटना हो सकती है। ये वाहन को सावधानी से चलाएं। बिजनेस में धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। पैसों का लेन-देन करते समय सावधान रहें, कोई आपको धोखा दे सकता है। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Recommended Stories