Planetary change february 2023: फरवरी 2023 में कब कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि, किन ग्रहों की बनेगी युति?

Planetary change february 2023: साल 2023 का दूसरा महीना फरवरी शुरू होने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि बदलेंगे, जिसके कई शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होगा। इसका प्रभाव सभी 12 राशि के लोगों के साथ-साथ पूरी देश-दुनिया पर भी दिखाई देगा।

 

Manish Meharele | Published : Jan 27, 2023 5:45 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। कई बार एक ही राशि में कई ग्रह एक साथ होते है, जिसे युति कहते है। कुछ ग्रह एक-दूसरे के साथ मिलकर शुभ योग बनाते हैं तो कुछ अशुभ। फरवरी 2023 में भी 4 ग्रह राशि बदलेंगे। जिसके चलते सभी के जीवन पर असर होगा। आगे जानिए इस महीने में कब, कौन-सा ग्रह राशि बदलेगा और किन ग्रहों की युति बनेगी…


बुध ग्रह 2 बार बदलेगा राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फरवरी 2023 में सबसे पहला राशि परिवर्तन बुध ग्रह का होगा। ये ग्रह महीने की शुरूआत में धनु राशि में रहेगा। 7 फरवरी को ये धनु से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। मकर में पहले से ही सूर्य स्थित है। बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। इसके बाद 27 फरवरी को बुध मकर से निकलकर कुंभ राशि में आएगा। इस राशि में शनि स्थित है और सूर्य भी तब तक इस राशि में आ चुका होगा। इस तरह एक ही राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही योग बनेगा।


13 फरवरी को सूर्य बदलेगा राशि
सौरमंडल का राजा और सबसे प्रमुख ग्रह सूर्य महीने की शुरूआत में मकर राशि में रहेगा। ये ग्रह 13 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां इसकी युति शनि के साथ होगी। ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के प्रति शत्रुता का भाव रखते हैं। सूर्य और शनि की युति के देश-दुनिया में इसका अशुभ असर देखने को मिलेगा। सभी 12 राशियां भी इस अशुभ योग से प्रभावित होंगी।


15 फरवरी को शुक्र बदलेगा राशि
सुख-संपत्ति और ऐश्वर्य देने वाला ग्रह शुक्र 15 फरवरी को कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ये देवगुरु बृहस्पति की राशि है इस समय वे स्वयं अपनी राशि में स्थित है। इस तरह शुक्र और गुरु ग्रह की युति मीन राशि में बनेगी। ये दोनों शुभ ग्रह हैं और एक-दूसरे के प्रति समभाव रखते हैं। इस शुभ योग का प्रभाव मीन राशि के लोगों पर सबसे अधिक देखा जाएगा।


ऐसी रहेगी अन्य ग्रहों की स्थिति
नवग्रहों में सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। मंगल पूरे महीने वृष राशि में ही रहेगा। गुरु ग्रह भी इस महीने राशि नहीं बदलेगा, ये ग्रह मीन राशि में ही रहेगा। शनि कुंभ राशि में स्थित रहेगा। राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेगा। इस तरह नवग्रहों में से सिर्फ 4 ग्रह फरवरी 2023 में राशि बदलेंगे।


ये भी पढ़ें-

Hindu Tradition: कब और किन अवस्थाओं में हमें बड़े-बुजुर्गों के पैर नहीं छूना चाहिए? जानिए वजह भी


Hindu Tradition: माथे पर तिलक लगाने के बाद उसके ऊपर चावल क्यों लगाए जाते हैं?


किसी को भी बर्बाद करने के लिए काफी हैं ये 4 बातें, आप भी हो सकते हैं इनके शिकार


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Share this article
click me!