
Sawan Month Start 2025: शिव के प्रिय महीने सवाल की शुरुआत होने जा रही है। सावन का अर्थ ही होता है श्रद्धा, संयम और शिव की भक्ति का महीना। यह महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। साल 2025 में सावन का यह पावन महीना कई शुभ योग लेकर आ रहा है, जो शिव भक्तों के लिए खास रहने वाला है। जानिए सावन 2025 की शुरुअता कब से हो रही है? सावन सोमवार कब-कब है और सवान में शिव पूजा की विधि क्या है? पूरी डिटेल
इस साल सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई 2025, शुक्रवार से हो रही है। यह महीना 9 अगस्त 2025 तक चलेगा। यानी पूरे 30 दिन तक शिव आराधना का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन की शुरुआत आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है।
ये भी पढ़ें: Guru Purnima 2025 Date: गुरु पूर्णिमा कब है 10 या 11 जुलाई को? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व
सावन में आने वाले सोमवार भगवान शिव के सबसे प्रिय दिन माने जाते हैं। इस बार सावन में कुल 4 सोमवार होंगे-
ये भी पढ़ें: Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार किन चीजों का दान करें?
सावन में शिव पूजा के लिए खास नियम माने गए हैं-
पुराणों के अनुसार, जब समुद्र मंथन हुआ था, तब निकले विष को भगवान शिव ने अपने कंठ में धारण किया था। इसके बाद उन्हें शीतल रखने के लिए देवताओं और ऋषियों ने जल अर्पित किया। तभी से सावन मास में शिव जलाभिषेक की परंपरा शुरू हुई, जिसे आज भी भक्त बड़ी आस्था से निभाते हैं।
पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi