कब है सावन 2024 का तीसरा सोमवार? जानें पूजा विधि-मंत्र, मुहूर्त और उपाय

Published : Aug 04, 2024, 11:27 AM IST
sawan somvar 2024

सार

Sawan Somvar 2024: इन दिनों भगवान शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। इस महीने में की गई शिव पूजा का फल कईं गुना मिलता है। इस महीने में आने वाले सोमवार भी शिव पूजा के लिए बहुत खास माने गए हैं। 

Sawan 2024 Third Somvar Details: भगवान शिव की भक्ति का महीना सावन 22 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 19 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में आने वाले सोमवार भी बहुत शुभ माने गए हैं। इस बार सावन में 5 सोमवार का संयोग बन रहा है। सावन के सोमवार पर यदि शिवजी की विशेष मंत्रों से पूजा की जाए तो हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है। आगे जानिए कब है सावन का तीसरा सोमवार और इस दिन की पूजा विधि व शुभ मुहूर्त…

कब है सावन 2024 का तीसरा सोमवार-शुभ मुहूर्त? (Sawan 2024 Third Somvar Date)
सावन 2024 का तीसरा सोमवार 5 अगस्त को है। इस दिन सावन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस तिथि के स्वामी अग्निदेव हैं। इस दिन सौम्य नाम का शुभ योग भी रहेगा, जिसके चलते इस सोमवार का महत्व और भी बढ़ गया है। साथ ही इस सोमवार को चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में रहेगा। चंद्रमा की ये स्थिति भी शुभ फल देने वाली है। ये हैं पूजा के शुभ मुहूर्त-
- सुबह 06:03 से 07:40 तक
- सुबह 09:18 से 10:55 तक
- दोपहर 12:06 से 12:58 तक
- दोपहर 02:10 से 03:47 तक
- शाम 05:24 से 07:02 तक

इस विधि से करें शिवजी की पूजा (Sawan Somvar Puja Vidhi)
- 4 अगस्त, सोमवार को सुबह जल्दी उठकर नहाने के बाद व्रत-पूजा का संकल्प लें।
- घर पर या किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का शुद्ध पानी से अभिषेक करें।
- इसके बाद गाय के दूध से अभिषेक कर फिर से एक बार साफ जल चढ़ाएं।
- शिवलिंग के सामने दीपक जलाएं। चंदन से तिलक करें और फूलों की माला पहनाएं।
- गंध, रोली, मौली, बिल्वपत्र, धतूरा, भांद आदि चीजें भी महादेव को अर्पित करें।
- पूजा के बाद इच्छा अनुसार भोग लगाकर आरती करें और प्रसाद भक्तों में बांट दें।
- सावन सोमवार को शिवजी की पूजा से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

ये उपाय भी करें (Sawan Somvar Upay)
1. सावन सोमवार पर गाय को हरा चारा खिलाएं। ऐसा न कर पाएं तो गौशाला में चारा दान कर दें।
2. सावन सोमवार को दान करने का भी विशेष महत्व है। इस दिन जरूरतमंदों को अपनी इच्छा अनुसार दान करें।
3. सावन सोमवार को किसी वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धों की सेवा करें और उनके भोजन का प्रबंध करें।
4. सावन सोमवार को किसी शिव मंदिर में जाकर साफ-सफाई करें और संभव हो तो केसरिया ध्वज भी लगाएं।


ये भी पढ़ें-

कब है हरियाली तीज 2024, इस दिन कौन-से 5 काम भूलकर भी न करें?


Hariyali Teej 2024 पर गाएं ये 5 गीत, नोट करें गाने के हिंदी लिरिक्स


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Recommended Stories

Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? यहां दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त