Sharadiya Navratri 2025: इस साल मां दुर्गा हाथी पर आएंगी, जानें इसका क्या है महत्व

Published : Sep 10, 2025, 03:50 PM IST
Sharadiya Navratri 2025

सार

Sharadiya Navratri 2025 Date and Time: शारदीय नवरात्रि 2025 सोमवार, 22 सितंबर से शुरू हो रही है। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी, जिसे शांति, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। 

Maa Durga Vahan 2025: शारदीय नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना का महापर्व है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की अराधना की जाती है। वहीं, हर साल नवरात्रि में मां दुर्गा अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आती हैं और अलग वाहन से प्रस्थान करती है। वाहन का अनुमान दिन से लगाया जाता है। जिसका अपना विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं इस साल मां दुर्गा किस वाहन पर आएंगी?

शारदीय नवरात्रि 2025 शुभ मुहूर्त

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर को दोपहर 01:23 बजे शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 23 सितंबर को दोपहर 02:55 बजे होगा। ऐसे में नवरात्रि सोमवार, 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 2 अक्तूबर तक चलेंगे।

इस साल मां दुर्गा किस वाहन पर आएंगी?

इस साल देवी दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, इसका कई मायनों में शुभ संकेत माना जाता है। यह शांति, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जा रहा है। कहा जाता है कि यह अच्छी वर्षा, भरपूर फसल और किसानों की समृद्धि का संकेत है। बता दें कि नवरात्रि सोमवार से शुरू हो रही है। भागवत पुराण के अनुसार, यदि नवरात्रि सोमवार से शुरू होती है, तो देवी दुर्गा हाथी पर सवार धरती पर आती हैं।

नवरात्रि के दौरान, देवी दुर्गा का वाहन उनके आगमन के दिन पर निर्भर करता है। ऐसे में मां दुर्गा इस बार सोमवार को आ रही है तो उनका वाहन हाथी होगा। ऐसे में ये बेहद शुभ माना जा रहा है। हाथी को सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक मानते हैं। जब मां दुर्गा हाथीपर सवार होकर आती हैं, तो यह खुशी का संकेत होता है। साथ ही, यह सभी भक्तों के लिए सुख-समृद्धि का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें- Sharadiya Navratri 2025: इस साल बन रहा खास संयोग, 10 दिनों तक चलेंगे नवरात्र, देखें कैलेंडर

नवरात्रि के अन्य वाहन और उनका महत्व

  • सोमवार या रविवार को - हाथी पर सवार होकर देवी का आगमन (सुख, समृद्धि और अच्छी वर्षा)
  • शनिवार या मंगलवार को - घोड़े पर आगमन (युद्ध और राजनीतिक उथल-पुथल)
  • गुरुवार या शुक्रवार को - पालकी पर आगमन होना (सुख, शांति और समृद्धि)
  • बुधवार - नाव पर आगमन (सभी मनोकामनाओं की पूर्ति)

ये भी पढ़ें- Vighnaraj Chaturthi Ki Katha: इस कथा को सुने बिना नहीं मिलेगा विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत का फल

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? यहां दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त