Sharadiya Navratri 2025: नवरात्रि देवी दुर्गा की आराधना और शक्ति साधना के पर्व के साथ शुरू हो रही है। नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। यह पर्व पापों और कष्टों से मुक्ति पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है।

Sharadiya Navratri 2025: इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर, सोमवार से शुरू हो रही है। शारदीय नवरात्रि को मां दुर्गा की उपासना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इन दिनों मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी को समर्पित होता है। इस दौरान पूजा-अर्चना से व्यक्ति के जीवन के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। बता दें कि इस साल 2025 में नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलेगी। महानवमी 1 अक्टूबर को है और यह पर्व 2 अक्टूबर को दशहरा या विजयादशमी के साथ संपन्न होगा। इसी दिन मां दुर्गा का विसर्जन भी किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस साल दुर्लभ संयोग

नवरात्रि पर इस साल एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बार नवरात्रि 9 नहीं, बल्कि 10 दिन की होगी। ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि एक अतिरिक्त दिन क्या संकेत दे रहा है। साथ ही बता दें कि इस साल देवी दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं - जो समृद्धि, संतुलन और शांति का प्रतीक माना जाता है। प्रस्थान के समय वह नाव पर सवार होंगी। ऐसे शुभ योग समाज में सकारात्मक परिवर्तन की संभावना दर्शाते हैं।

नवरात्रि 9 नहीं, 10 दिन की होगी

इस साल शारदीय नवरात्रि 9 नहीं, 10 दिन की होगी। नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होगी। तृतीया तिथि का व्रत 24 और 25 सितंबर को रखा जाएगा। इस बार तृतीया तिथि दो दिन रहेगी, जिससे शारदीय नवरात्रि में एक दिन की वृद्धि होगी।

नवरात्रि में बढ़ती तिथि का महत्व

नवरात्रि में बढ़ती तिथि को शुभ माना जाता है, जबकि घटती तिथि को अशुभ। नवरात्रि में बढ़ती तिथि शक्ति, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। शारदीय नवरात्रि का पर्व हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है, जिसे बढ़ते चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है। यह समय अत्यंत सकारात्मक और शक्ति-विकास का कारण माना जाता है। बढ़ती तिथि नई शुरुआत, सृजन और प्रगति का प्रतीक है। इस दौरान की गई साधना फलदायी मानी जाती है।

ये भी पढ़ें- Vighnaraj Chaturthi Ki Katha: इस कथा को सुने बिना नहीं मिलेगा विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत का फल

शारदीय नवरात्रि तिथियां 2025 दिन/तिथि पूजा/त्योहार

  • 22 सितंबर 2025 प्रतिपदा मां शैलपुत्री पूजा
  • 23 सितम्बर 2025 द्वितीया मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  • 24 सितंबर 2025 तृतीया मां चंद्रघंटा पूजा
  • 25 सितंबर 2025 तृतीया --------
  • 26 सितंबर 2025 चतुर्थी मां कुष्मांडा पूजा
  • 27 सितंबर 2025 पंचमी मां स्कंदमाता पूजा
  • 28 सितंबर 2025 षष्ठी मां कात्यायनी पूजा
  • 29 सितम्बर 2025 सप्तमी मां कालरात्रि पूजा
  • 30 सितम्बर 2025 महाअष्टमी मां महागौरी पूजा
  • 1 अक्टूबर 2025 महानवमी मां सिद्धिदात्री पूजा
  • 2 अक्टूबर 2025 व्रत पारण/दशहरा दुर्गा विसर्जन एवं दशहरा महोत्सव

ये भी पढ़ें- Jitiya Nahay Khay 2025 Date: कैसे करें नहाय खाए? जानें स्टेप बाई स्टेप नियम

Disclaimer: इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।