Tirupati Birthday: 24 फरवरी को मनाया जा रहा है तिरुपति शहर का 893वां जन्मदिन, जानें किसने की थी इस शहर की स्थापना?

Tirupati Birthday: तिरुपति भारत के प्रमुख धार्मिक शहरों में से एक है। यहां स्थित भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। 24 फरवरी को इस शहर का 893वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। 

 

Manish Meharele | Published : Feb 24, 2023 6:24 AM IST / Updated: Feb 24 2023, 11:59 AM IST

उज्जैन. वैसे तो हमारे देश में भगवान विष्णु के अनेक मंदिर हैं, लेकिन इन सभी में तिरुपति में स्थित भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर सबसे प्रमुख है। भगवान वेंकटेश्वर का एक नाम बालाजी भी है। (Tirupati Birthday) तिरुपति शहर में स्थित होने के कारण इस मंदिर को तिरुपति बालाजी के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर की तरह इस शहर का इतिहास भी काफी प्राचीन है। (Tirupati Bala Ji Temple) 24 फरवरी को इस शहर का 893वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको तुरुपति शहर से जुड़ी खास बातें बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक
तिरुपति आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है। यह देश के प्रमुख तीर्थस्थानों में से एक है। वैसे तो यहां कई प्रसिद्ध मंदिर है, लेकिन इन सभी भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर सबसे खास है। इस शहर को भगवान वेंकटेश्वर का घर भी कहा जाता है। भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर देश का सबसे अमीर मंदिर कहलाता है। समुद्र तल से 3200 फीट ऊंचाई पर तिरुमला की पहाड़ियों पर बना मंदिर अपनी कई मान्यताओं और परंपराओं के लिए देश ही नहीं दुनिया में भी जाना जाता है।

देवी लक्ष्मी की खोज में यहां आए थे भगवान विष्णु
पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार देवी लक्ष्मी किसी बात पर रूठकर पृथ्वी लोक पर आकर एक राजकुमारी के रूप में रहने लगी। उनकी खोज करते हुए भगवान विष्णु भी पृथ्वी पर रूप बदलकर आ गए। भगवान विष्णु ने देवी लक्ष्मी को खोज लिया और उनसे विवाह भी किया। इस विवाह के लिए भगवान विष्णु ने कुबेरदेव से धन ऋण के रूप में लिया और कहां कि कलयुग में मेरे भक्त तुम्हें ये धन ब्याज सहित चुकाएंगे। मान्यता है कि तिरुपति ही वह शहर हैं, जहां देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का मनुष्य रूप में विवाह हुआ था। इसके बाद भगवान विष्णु इसी स्थान पर वेंकटेश्वर के रूप में स्थापित हो गए।

रामानुजाचार्य ने की थी इस शहर की स्थापना (History of Tirupati City)
तिरुमाला आगम के अनुसार, भगवान विष्णु के परम भक्त और वैष्णव संप्रदाय के प्रमुख रामानुजाचार्य ने 8 शताब्दी में तिरुपति शहर की स्थापना की। तमिल के साहित्य में तिरुपति को त्रिवेंगदम के नाम से भी संबोधित किया गया है। तिरुपति के इतिहास को लेकर कुछ मतभेद जरूर है, लेकिन ये बाद स्पष्ट है कि 5वीं शताब्दी तक यह एक प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका था। यहां चोल, होयसल आदि राजाओं ने भी राज किया था।

कैसे पहुंचे?
- तिरुपति का निकटम हवाई अड्डा रेनिगुंटा में स्थित है। ये देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।
- सबसे नजदीक रेलवे जंक्शन तिरुपति है। ये भी देश के सभी प्रमुख शहरों से सीधा जुड़ा हुआ है।
- आंध्रप्रदेश के सभी जिलों से तिरुपति के लिए सीधी बस सेवाएं उबलब्ध हैं। यहां के लिए एपीएसआरटीसी की बसें नियमित रूप से चलती हैं।


ये भी पढ़ें-

Uttarakhand Char Dham Yatra: कब खुलेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट, कैसे करें यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन?


Hindu Tradition: मृतक को मुखाग्नि देने वाले को इन 5 नियमों का पालन करना चाहिए, जानें कारण भी


Abhijeet Muhurt: क्या होता है अभिजीत मुहूर्त, सप्ताह में कौन-से दिन नहीं रहता ये शुभ समय? जानें इससे जुड़ी खास बातें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Share this article
click me!