Tulsi Ki Katha: किस राक्षस की पत्नी थी तुलसी, कैसे बनी पौधा? पढ़ें रोचक कथा

Published : Dec 25, 2025, 10:07 AM IST
Tulsi Ki Katha

सार

Tulsi Ki Katha: 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस हर साल मनाया जाता है। इस दिन तुलसी के पौधे की पूजा विशेष रूप से की जाती है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय माना गया है।

Tulsi Pujan Diwas 2025: भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा बिना तुलसी के पत्तों के पूरी नहीं होती। इसके अलावा और भी बहुत से शुभ कामों में तुलसी के पत्तों का उपयोग किया जाता है। प्राचीन समय में हर घर में तुलसी का पौधा होना जरूरी मान माना जाता है। हर साल 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। इस दिन तुलसी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। तुलसी से जुड़ी एक रोचक कथा भी है, आगे जानिए तुलसी से जुड़ी ये रोचक कथा…

ये भी पढ़ें-
Tulsi Pujan Diwas 2025: तुलसी पूजन दिवस पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें आरती और शुभ मुहूर्त

तुलसी को किसने दिया पौधा बनने का वरदान?

- शिवमहापुराण में तुलसी की कथा का वर्णन है। उसके अनुसार किसी समय शंखचूड़ नाम का एक राक्षस था। शंखचूड़ बहुत पराक्रमी था, उसके सामने देवता भी नहीं टिक पाते थे। शंखचूड़ का विवाह धर्मध्वज की पुत्री तुलसी से हुआ था। तुलसी पतिव्रता स्त्री थी, जिसके चलते शंखचूड़ का पराक्रम और बढ़ गया।
- शंखचूड़ ने अपने पराक्रम से स्वर्ग पर भी अधिकार कर लिया। तब सभी देवता भगवान विष्णु के पास गए। भगवान विष्णु ने उन्हें महादेव के पास जाने को कहा। महादेव शंखचूड़ से युद्ध के लिए तैयार हो गए। देवता और दैत्यों की सेना युद्ध भूमि में आमने-सामने आ गई और दोनों के बीच भयंकर युद्ध होने लगा।

ये भी पढ़ें-
Lakshmi Mantra: जन्मदिन के हिसाब से जानें भाग्य चमकाने वाला लक्ष्मी मंत्र!

- जब महादेव ने शंखचूड़ को मारने अपना त्रिशूल उठाया, तभी आकाशवाणी हुई ‘जब तक शंखचूड़ की पत्नी तुलसी का सतीत्व अखंडित है, तब तक इसका वध संभव नहीं होगा।’ आकाशवाणी की बात सुनकर भगवान विष्णु शंखचूड़ का रूप लेकर तुलसी के पास गए और उसका सतीत्व खंडित कर दिया।
- ऐसा होते ही महादेव ने शंखचूड़ का वध कर दिया। सच्चाई जानकर तुलसी बहुत दुखी हुई और उसने भगवान विष्णु को पत्थर बन जाने का श्राप दे दिया। भगवान विष्णु ने वो श्राप स्वीकार किया और कहा ‘तुम धरती तुलसी के पौधे रूप में अवतार लोगी। मेरी पूजा में तुलसी का उपयोग विशेष रूप से होगा।’
- तभी से तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में बहुत विशेष माना गया है। भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण के भोग में तुलसी के पत्ते जरूर डाले जाते हैं। इनके मंत्रों के जाप में तुलसी की माला का ही उपयोग किया जाता है। हर देवउठनी एकादशी पर तुलसी और शालिग्राम का विवाह करवाया जाता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त