Unique Temple: एक ऐसा मंदिर जो है डूब जाता है समुद्र में, महादेव के पुत्र से जुड़ी है इसका कथा

Published : Aug 05, 2025, 11:34 AM IST
Stambheshwar-Mahadev-Temple-Gujarat

सार

Unique Temples Of India: गुजरात के समुद्र तट स्तंभेश्वर महादेव मंदिर है जो समुद्र में ज्वार आने पर डूब जाता है और उतर जाने पर फिर से दिखाई देने लगता है। इस मंदिर की कथा भी बहुत रोचक है। दूर-दूर से भक्त यहां दर्शन करने आते हैं।

Stambheshwar Mahadev Temple History: भारत के मंदिरों का देश कहा जाता है। यहां कईं ऐसे मंदिर हैं जो आज भी लोगों के लिए आश्चर्य का विषय बने हुए हैं। ऐसा ही एक मंदिर है स्तंभेश्वर महादेव मंदिर। ये मंदिर गुजरात में वड़ोदरा से लगभग 85 किमी दूर अरब सागर के बीच कैम्बे तट पर स्थित है। समुद्र के निकट होने के कारण ज्वार आने पर ये मंदिर पूरी तरह से जलमग्न हो जाता है। इस दौरान यहां तक कोई नहीं पहुंच सकता है। आप मंदिर में शिवलिंग के दर्शन तभी कर सकते हैं, जब समुद्र में ज्वार न हो। दूर-दूर से लोग यहां दर्शन करने आते हैं।

150 साल पहले हुई इस मंदिर की खोज

स्थानीय लोगों का कहना है इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग तो बहुत प्राचीन है और यहां बनाया गया मंदिर में हजारों साल पुराना है। इस मंदिर की खोज लगभग 150 साल पहले हुई। कुछ धर्म ग्रंथों में भी इस मंदिर का वर्णन मिलता है। मंदिर में स्थापित शिवलिंग की ऊंचाई 4 फीट है और गोलाई लगभग 2 फीट। इस मंदिर में दर्शन करने का समय तय है।

ये भी पढ़ें-

Unique Temple: इस मंदिर में भगवान नहीं घोड़े की होती है पूजा, द्वापर युग से खास कनेक्शन


Unique Temple: अजीब है इस मंदिर की परंपरा, यहां भक्त भगवान को चढ़ाते हैं झाड़ू

 

ये है मंदिर से जुड़ी रोचक कथा

प्रचलित कथा के अनुसार, किसी समय ताड़कासुर नाम का एक पराक्रमी राक्षस था, वो भगवान शिव का परम भक्त भी था। उसे वरदान था कि वो सिर्फ भगवान शिव के पुत्र के हाथों ही मारा जाएगा। ये वरदान पाकर उसने स्वर्ग पर अधिकार कर लिया और देवताओं पर अत्याचार करने लगा। समय आने पर शिव पुत्र कार्तिकेय ने उसका वध कर दिया। जब कार्तिकेय को पता चला कि ताड़कासुर महादेव का भक्त था तो उनका मन व्यथित हो गया। उन्होंने जिस स्थान पर ताड़कासुर का वध किया था, वहां शिवलिंग की स्थापना की, जिसे स्तंभेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस शिवलिंग में स्वयं महादेव का वास है और स्वयं समुद्र देव उनका अभिषेक करते हैं।

कैसे पहुंचे स्तंभेश्वर महादेव मंदिर?

- स्तंभेश्वर महादेव मंदिर जाने के लिए आपको द्वारिका और से सीधे ट्रेन व फ्लाइट आसानी से मिल सकती है। यहां से आप टैक्सी से स्तंभेश्वर महादेव तक आसानी से जा सकते हैं।
- अहमदाबाद और वडोदरा से सीधे स्तंभेश्वर महादेव मंदिर के लिए बस सुविधा उपलब्ध हैं। अगर आप निजी वाहन से जाना चाहते हैं तो इसके लिए भी रास्ता सुगम है और यहां पार्किंग की भी उचित व्यवस्था है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त