Varuthini Ekadashi 2023: 16 अप्रैल को इस विधि से करें वरुथिनी एकादशी व्रत, जानें शुभ योग, कथा और पारणा का मुहूर्त

Published : Apr 15, 2023, 04:55 PM IST
Varuthini-Ekadashi 2023

सार

Varuthini Ekadashi 2023: इस बार वरुथिनी एकादशी का व्रत 16 अप्रैल, रविवार को किया जाएगा। एकादशी व्रत में भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन कई शुभ योग भी रहेंगे, जिसके चलते ये व्रत और भी शुभ फल देने वाला रहेगा। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों में एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi 2023) कहते हैं। इस बार ये तिथि 16 अप्रैल, रविवार को है। मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने पापों का नाश हो जाता है और 10 हजार वर्षों की तपस्या के बराबर फल प्राप्त होता है। इस दिन सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगवाने का भी खास महत्व है। आगे जानिए इस व्रत की विधि, शुभ मुहूर्त व कथा…

वरुथिनी एकादशी शुभ मुहूर्त (Varuthini Ekadashi 2023 Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 15 अप्रैल, शनिवार की रात 08:45 से 16 अप्रैल, रविवार की शाम 06:14 तक रहेगी। एकादशी तिथि का सूर्योदय 16 अप्रैल, रविवार को होगा, इसलिए इसी दिन ये व्रत किया जाएगा। इस दिन शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 शुभ योग रहेंगे। व्रत का पारणा अगले दिन यानी 17 अप्रैल, सोमवार की किया जाएगा। इसके लिए शुभ मुहूर्त सुबह 05:54 से 08:29 तक रहेगा।

वरुथिनी एकादशी व्रत विधि (Varuthini Ekadashi Puja Vidhi)
- 16 अप्रैल, रविवार की सुबह स्नान आदि करने के बाद व्रत-पूजा का संकल्प लें। जैसा व्रत आप करना चाहें, उसी के अनुसार संकल्प लेना चाहिए।
- दिन में समय निकालकर किसी साफ स्थान पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। शुद्ध घी का दीपक जलाएं और फूल माला पहनाएं।
- सबसे पहले भगवान को कुमकुम का तिलक लगाएं। इसके बाद एक-एक करके अबीर, गुलाल, फूल, होली आदि चीजें चढ़ाते रहें।
- सबसे अंत में भोग लगाएं और आरती करें। इसके बाद विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें व एकादशी व्रत कथा सुनें।
- अगले दिन (17 अप्रैल, सोमवार) यानी द्वादशी पर ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दान देकर आशीर्वाद प्राप्त करें। इसके बाद ही स्वयं भोजन करें।
- इस प्रकार वरुथिनी एकादशी का व्रत करने से सभी तरह के सुख जीवन में प्राप्त होते हैं और पापों का नाश होता है।

ये है वरुथिनी एकादशी की कथा (Varuthini Ekadashi Katha)
- पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, किसी समय मांधाता नाम के राजा थे। एक बार वे जंगल में तपस्या कर रहे थे। तभी वहां एक भालू आया और राजा का पैर चबाने लगा। पीड़ा होने के बाद भी राजा मांधाता तपस्या करते रहे।
- जब भालू राजा को खाने के लिए जंगल के अंदर ले जाने लगा तो राजा ने भगवान विष्णु का स्मरण किया। भक्त की पुकार सुनकर भगवान विष्णु प्रकट हुए और भालू को मारकर राजा के प्राण बचाए।
- भगवान विष्णु ने जब राजा मांधाता का हाल देखा तो उनसे वरूथिनी एकादशी का व्रत करने को कहा। राजा ने ऐसा ही किया जिससे उनका पैर दोबारा पहले जैसा हो गया। बाद में राजा को स्वर्ग की प्राप्ति हुई।


ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2023: वो कौन-से 5 काम हैं जो ग्रहण के बाद सभी को जरूर करना चाहिए?


Chandal Yog 2023: कब से शुरू होगा चांडाल योग, कितने दिनों तक रहेगा, किन राशियों पर टूटेगा कहर?


कोई लटका 25 फीट ऊंचे झूले पर तो कोई चला अंगारों पर, तस्वीरों में देखिए देश भर के उत्सवों की झलकियां


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Recommended Stories

Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त