Devi Saraswati Aarti Lyrics In Hindi: वसंत पंचमी 2024 पर कैसे करें देवी सरस्वती की आरती? जानें पूरी विधि

Vasant Panchami 2024: माघ मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी तिथि पर देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं। इसलिए इस दिन देवी सरस्वती की पूजा विधि-विधान से की जाती है।

 

Manish Meharele | Published : Feb 13, 2024 3:44 AM IST / Updated: Feb 14 2024, 08:23 AM IST

Devi Saraswati Aarti Lyrics In Hindi: इस बार वसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। ये पर्व गुप्त नवरात्रि के अंतर्गत मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं। इसलिए इस पर्व पर उनकी पूजा विधि-विधान से की जाती है। हिंदू धर्म में पूजा के बाद देवी-देवता की आरती उतारने की परंपरा भी है। आगे जानिए वसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की आरती कैसे करें…

कैसे उतारें देवी सरस्वती की आरती? (Kaise Utare Devi Saraswati Ki Arti)
- हिंदू धर्म में पूजा के बाद देवी-देवता की आरती जरूरी आरती जाती है, इसके बिना पूजा संपूर्ण नहीं होती।
- आरती उतारने की भी एक खास विधि है। उसी के अनुसार, देवी-देवता की आरती उतारनी चाहिए।
- ग्रंथों के अनुसार, किसी भी देवी-देवता की आरती कुल 14 बार एक विशेष विधि से उतारनी चाहिए।
- 4 बार चरणों पर से, 2 बार नाभि पर से, 1 बार मुख पर से और 7 बार पूरे शरीर पर से आरती उतारनी चाहिए।
- इस प्रकार आरती उतारने से देवी-देवता की कृपा हमारे ऊपर सदैव बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

देवी सरस्वती की आरती (Devi Saraswati Ki Aarti)
जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता।। जय सरस्वती...।।
चंद्रवदनि पद्मासिनी, द्युति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी।। जय सरस्वती...।।
बाएँ कर में वीणा, दाएं कर माला।
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला।। जय सरस्वती...।।
देवि शरण जो आए, उनका उद्धार किया।
पैठि मंथरा दासी, रावण संहार किया।। जय सरस्वती...।।
विद्या ज्ञान प्रदायिनि ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह, अज्ञान और तिमिर का, जग से नाश करो।। जय सरस्वती...।।
धूप दीप फल मेवा, मां स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो।।।। जय सरस्वती...।।
मां सरस्वती जी की आरती, जो कोई नर गावे।
हितकारी सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावे।। जय सरस्वती...।।


ये भी पढ़ें- 

Hindu Navvarsh Start Date: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष 2081?


Vasant Panchami 2024: वसंत पंचमी 14 फरवरी को, सिर्फ कुछ घंटों का है शुभ मुहूर्त, जानें टाइमिंग, पूजा विधि, मंत्र और आरती


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

Read more Articles on
Share this article
click me!