कार का रंग भी खोलता है आपकी पर्सनालिटी के ‘राज़’, जानें लोगों के नेचर से जुड़ी खास बातें

Know nature through colors from car: जब कोई व्यक्ति नई कार खरीदता है तो कईं बातों पर ध्यान देता है जैसे कंपनी, माइलेज, बजट आदि। लेकिन सबसे पहले जो बात दिमाग में आती है वो कलर। कार की कलर से व्यक्ति की पर्सनालिटी के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है।

 

Manish Meharele | Published : Oct 5, 2023 4:50 AM IST

17
कार के रंग से जानें पर्सनालिटी से जुड़ी खास बातें...

हर आदमी का सपना होता है कि उसके पास एक कार हो। जब भी व्यक्ति कार खरीदना का मन बनाता है तो वह कईं चीजों पर ध्यान देता है जैसे कार की कंपनी, माइलेज, बजट, इंजन, पिकअप आदि। लेकिन कार खरीदते समय सबसे पहले जो बात दिमाग में आती है, वो है कार का रंग। (Know nature through colors from car) एक शोध से पता चला है कि कार के रंग से किसी भी व्यक्ति की पर्सनालिटी और नेचर के बारे में सटीक अनुमान लगाया जा सकता है। आगे जानिए कार के रंग के अनुसार पर्सनालिटी और नेचर के बारे में खास बातें…

27
नीले रंग की कार

अगर आपकी कार का रंग नीला है तो अन्य लोगों से खुद को अलग दिखाना पसंद करते हैं। साथ ही कार का ये रंग बताता है कि आप काफी दयालु, आशावादी और शांत स्वभाव के हैं। लोगों की मदद करना आपको पसंद है। आप अपना काम बड़ी ही ईमानदारी से करते हैं। समाज में आपको मान-सम्मान भी मिलता है।

37
ग्रे रंग की कार

ग्रे कलर, कार के लिए काफी परफेक्ट माना जाता है, इसलिए अधिकांश लोग इसी रंग की कार खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे लोग भरोसेमंद होते हैं और सयंमित जीवन जीना पसंद करते हैं। ये किसी भी बात पर अड़ते नहीं है बल्कि समझौतावादी रवैया अपनाते हैं। ये विवादों से बचकर रहते हैं और दूसरों के मामले में टांग नहीं अड़ाते।

47
लाल रंग की कार

ये रंग भी काफी पापुलर है। अगर आपकी कार का रंग लाल है तो इससे ये पता चलता है कि आप काफी ओवर कान्फिडेंट हैं। आप हर मामले को एक चुनौति के रूप में लेते हैं और उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। आपको यात्रा करना, नए लोगों से मिलना और पार्टी करना पसंद है। अपनी बात को मनवाना आपको अच्छे से आता है।

57
पीले रंग की कार

अगर आपके आस-पास रहने वाले किसी व्यक्ति के पास पीले रंग की कार है तो समझ लीजिए वो काफी खुशमिजाज है। ऐसे लोग क्रिएटिव होते हैं और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी होते हैं। ये जहां भी जाते हैं लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। इन्हें हर वो काम करना पसंद होते हैं, जिससे इन्हें खुशी मिलती है।

67
काले रंग की कार

ये कारों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला कलर है। इसकी डिमांड भी सबसे ज्यादा रहती है। जिस भी व्यक्ति के पास इस रंग की कार होती है वो काफी जिद्दी होता है और उसे आसानी से मैनिपुलेट नहीं कि जा सकता। ऐसे लोग क्लासिक चीजों के शौकिन होते हैं और हमेशा खुद को अलग दिखाने की कोशिश करते हैं।

77
सफेद रंग की कार

जिन लोगों के पास सफेद रंग की कार होती है, उसकी पर्सनालिटी काफी साफ-सुथरी होती है। ये दूसरों की गलती तुरंत पकड़ लेते हैं और उसे सुधारने की कोशिश भी करते हैं। ये अपने मन की बात कभी नहीं छिपाते और लोगों के सामने ही बोल देते हैं। इन्हें सफाई काफी पसंद होती है। इनका नेचर काफी चूजी होता है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos