
Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2026: भाई-बहन के प्यार और स्नेह का पर्व रक्षा बंधन इस बार 28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस त्योहार का भाई-बहनों को पूरे साल इंतजार रहता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा करने और हर मुश्किल समय में उसका साथ देने का वचन देता है। आगे जानिए रक्षा बंधन पर भाई को राखी कैसे बांधें, थाली में क्या-क्या रखें और शुभ मुहूर्त की डिटेल…
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार 28 अगस्त को रक्षा बंधन पर दिन भर शुभ मुहूर्त रहेंगे। इनकी डिटेल इस प्रकार है-
- सुबह 06:07 से 07:42 तक
- सुबह 07:42 से 09:17 तक
- सुबह 09:17 से 10:53 तक
- दोपहर 12:28 से 02:03 तक
- शाम 05:12 से 06:47 तक
ये भी पढ़ें-
28 August 2026 Grahan Time in India: क्या भारत में दिखेगा 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण? जानें सूतक का समय
रक्षा बंधन की थाली बहुत ही खास होती है। इसमें सुख-समृद्धि की प्रतीक चीजें रखी जाती हैं। इस थाली में राखी यानी रक्षा सूत्र, तिल के लिए कुमकुम, अक्षत यानी चावल, मिठाई, दीपक, नारियल और पानी से भरा कलश रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें-
September 2026 Calendar: कब है जन्माष्टमी, हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी? जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डेट
- सबसे पहले भाई के बैठने के लिए आसन बिछाएं। ध्यान रखें भाई का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। भाई के सामने बहन भी आसन पर ही बैठें।
- सबसे पहले बहन अपने भाई के माथे पर कुमकुम से तिलक लगाएं। तिलक के ऊपर चावल भी लगाना चाहिए, ऐसा करना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
- इसके बाद भाई के हाथ में नारियल रखकर उसकी दाहिनी कलाई पर राखी बांधे। राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारें और उसे मिठाई खिलाएं।
- राखी बांधने के बाद भाई अपनी बहन को उपहार देकर उसे रक्षा का वचन दें। अपनी परंपरा के अनुसार भाई अपनी बहन के पैर छूकर आशीर्वाद भी लें।
- रक्षा बंधन पर बहन को अपने भाई के घर पर ही भोजन करना चाहिए। इस तरह रक्षा बंधन पर्व मनाने से भाई-बहन दोनों के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार भाई की कलाई पर राखी बांधते समय इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है—
येन बद्धो बलि राजा दानवेंद्रो महाबलः।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥
अर्थ- जिस रक्षासूत्र से महान शक्तिशाली राजा बलि को बांधा गया था, उसी रक्षा सूत्र से मैं तुम्हें बांधती हूं। हे रक्षा सूत्र, तुम अपने स्थान से कभी विचलित मत होना।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।