Ram Mantra: राम नवमी पर करें इन 10 मंत्रों का जाप, मिलेगा हर मुश्किल से छुटकारा

Published : Mar 27, 2026, 09:38 AM IST
Ram Mantra

सार

Ram Navami 2026: इस बार 27 मार्च, शुक्रवार को राम नवमी है। इस दिन भगवान श्रीराम के मंत्रों का विधि-विधान से जाप किया जाए तो हर तरह की मुश्किलों से छुटकारा मिल सकता है। ये बहुत ही आसान उपाय है।

Shree Ram Mantra: हर साल चैत्र शुक्ल नवमी तिथि पर राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 27 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा। ये पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय जैसे मंत्र जाप आदि किए जाएं तो भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए राम नवमी पर किन मंत्रों का जाप आप सकते हैं और इसकी विधि क्या है…

ये भी पढ़ें-
Ram Ji Ke Bhajan: राम नवमी के 10 सुपरहिट भजन, जिन्हें सुन आप भी कहेंगे ‘जय श्रीराम’

ये हैं भगवान श्रीराम के 10 मंत्र

1. रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेदसे।
रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नम:।।

2. राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे।
सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने।।

ये भी पढ़ें-
Ram Navami 2026 Today: पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, आरती और कथा-जानें पूरी डिटेल

3. आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसंपदाम्।
लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।

4. लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।
कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥

5. ऊं दशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि, तन्नो राम प्रचोदयात्॥

6. ऊं ह्रां ह्रीं रां रामाय नमः

7. श्रीरामचन्द्राय नम:।

8. श्रीराम शरणं मम्।

9. ऊं रां रामाय नम:।

10. श्री राम जय राम जय जय राम

इस विधि से करें मंत्रों का जाप

1. इन मंत्रों का जाप किसी भी दिन कर सकते हैं लेकिन राम नवमी पर इनका जाप करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
2. मंत्र जाप शुरू करने से पहले स्नान आदि कर लें और साफ कपड़े पहन लें। साथ ही अपने मन को भी शांत रखें।
3. मंत्र जाप से पहले भगवान श्रीराम की तस्वीर घर में किसी साफ स्थान पर स्थापित करें। इसकी पूजा करें।
4. सबसे पहले श्रीराम की तस्वीर पर तिलक लगाएं।फूलों की माला पहनाएं और शुद्ध घी का दीपक भी लगाएं।
5. मंत्रों का जाप कुशा के आसन पर बैठकर करें तो शुभ रहता है। मंत्र जाप के लिए तुलसी की माला का उपयोग करें।
6. ऊपर बताए गए किसी एक मंत्र का जाप अपनी इच्छा अनुसार करें। कम से कम 5 माला जाप अवश्य करें।
7. मंत्र जाप करने के बाद अगर आपके मन में कोई मनोकामना है तो वह भी भगवान श्रीराम की तस्वीर के सामने कहें।
8. विद्वानों के अनुसार श्रीराम नवमी पर मंत्र जाप करने से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है और आने वाले संकट टल जाते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ram Ji Ke Bhajan: राम नवमी के 10 सुपरहिट भजन, जिन्हें सुन आप भी कहेंगे ‘जय श्रीराम’
Ram Navami 2026 Today: पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, आरती और कथा-जानें पूरी डिटेल