MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Ram Navami 2026 Today: पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, आरती और कथा-जानें पूरी डिटेल

Ram Navami 2026 Today: पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, आरती और कथा-जानें पूरी डिटेल

Ram Navami 2026: इस बार राम नवमी का पर्व 27 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन देश के प्रमुख राम मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ जाएगा।

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Mar 27 2026, 05:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें राम नवमी 2026 से जुड़ी हर बात
Image Credit : Gemini AI

जानें राम नवमी 2026 से जुड़ी हर बात

Ram Navami 2026: धर्म ग्रंथों के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर हर साल श्रीराम का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि त्रेतायुग में इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने श्रीराम के रूप में अवतार लिया था। इस बार राम नवमी का पर्व 27 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बन रहे हैं जिसके चलते इसका महत्व और भी अधिक रहेगा। आगे जानिए श्रीराम नवमी पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें, शुभ मुहूर्त और आरती की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
95+ Ram Navami Wishes in Hindi: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, टॉप शायरी, मैसेज और विशेज अपनों को भेजें

25
राम नवमी 2026 शुभ योग- मुहूर्त
Image Credit : stockPhoto

राम नवमी 2026 शुभ योग- मुहूर्त

27 मार्च, शुक्रवार को सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। इस दिन पुष्य नक्षत्र भी रहेगा, जो नक्षत्रों का राजा है। मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा के साथ होने से गजकेसरी नाम का राजयोग भी इस दिन बनेगा। राम नवमी पूजन का सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 11:13 से दोपहर 01:41 तक रहेगा। इसके अलावा चौघड़िया मुहूर्त इस प्रकार हैं-
- सुबह 06:27 से 07:59 तक
- सुबह 07:59 से 09:30 तक
- दोपहर 12:07 से 12:56 तक (अभिजीत मुहूर्त)
- दोपहर 12:32 से 02:03 तक
- शाम 05:05 से 06:36 तक


ये भी पढ़ें-
Chaitra Navratri 2026: जवारे विसर्जन कब करें? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

35
इस विधि से करें भगवान श्रीराम की पूजा
Image Credit : Getty

इस विधि से करें भगवान श्रीराम की पूजा

- 27 मार्च, शुक्रवार की सुबह स्नान आदि करने के बाद व्रत-पूजा का संकल्प लें। पूजा के पहले घर की साफ-सफाई करें और गंगाजल छिड़ककर पवित्र कर लें।
- पूजन स्थान पर लकड़ी की बाजोट के ऊपर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान श्रीराम व माता सीता की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। भगवान को तिलक लगाएं।
- भगवान को माला पहनाएं और शुद्ध घी का दीपक जलाएं। अबीर, गुलाल, रोली, चावल, पान, इत्र, सुपारी, जनेऊ, पूजा का धागा आदि चीजें अर्पित करें।
- पूजा के दौरान मन ही मन में ऊं राम रामाय नमः मंत्र का जाप भी करते रहें। भगवान को अपनी इच्छा अनुसार मिठाई व फलों का भोग लगाएं और ये मंत्र बोलें-
मंगलार्थ महीपाल नीराजनमिदं हरे।
संगृहाण जगन्नाथ रामचंद्र नमोस्तु ते।।
ऊँ परिकरसहिताय श्रीसीतारामचंद्राय कर्पूरारार्तिक्यं समर्पयामि।
- भगवान श्रीराम की आरती करें। इस तरह भगवान श्रीराम की पूजा करने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

45
ये हैं भगवान श्रीराम की आरती (Aarti of Lord Shriram)
Image Credit : Getty

ये हैं भगवान श्रीराम की आरती (Aarti of Lord Shriram)

आरती कीजे श्रीरामलला की । पूण निपुण धनुवेद कला की ।।
धनुष वान कर सोहत नीके । शोभा कोटि मदन मद फीके ।।
सुभग सिंहासन आप बिराजैं । वाम भाग वैदेही राजैं ।।
कर जोरे रिपुहन हनुमाना । भरत लखन सेवत बिधि नाना ।।
शिव अज नारद गुन गन गावैं । निगम नेति कह पार न पावैं ।।
नाम प्रभाव सकल जग जानैं । शेष महेश गनेस बखानैं
भगत कामतरु पूरणकामा । दया क्षमा करुना गुन धामा ।।
सुग्रीवहुँ को कपिपति कीन्हा । राज विभीषन को प्रभु दीन्हा ।।
खेल खेल महु सिंधु बधाये । लोक सकल अनुपम यश छाये ।।
दुर्गम गढ़ लंका पति मारे । सुर नर मुनि सबके भय टारे ।।
देवन थापि सुजस विस्तारे । कोटिक दीन मलीन उधारे ।।
कपि केवट खग निसचर केरे । करि करुना दुःख दोष निवेरे ।।
देत सदा दासन्ह को माना । जगतपूज भे कपि हनुमाना ।।
आरत दीन सदा सत्कारे । तिहुपुर होत राम जयकारे ।।
कौसल्यादि सकल महतारी । दशरथ आदि भगत प्रभु झारी ।।
सुर नर मुनि प्रभु गुन गन गाई । आरति करत बहुत सुख पाई ।।
धूप दीप चन्दन नैवेदा । मन दृढ़ करि नहि कवनव भेदा ।।
राम लला की आरती गावै । राम कृपा अभिमत फल पावै ।।

55
श्रीराम नवमी की कथा
Image Credit : Chat gpt

श्रीराम नवमी की कथा

वाल्मीकि रामायण के अनुसार त्रेतायुग में राक्षसों के राजा रावण का आतंक बहुत बढ़ गया तो पृथ्वी अनेक साधु-संतों को साथ लेकर भगवान विष्णु के पास गई और रा‌वण का अंत करने की प्रार्थना की। तब भगवान विष्णु ने रावण का वध करने के लिए अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र श्रीराम के रूप में जन्म लिया। उस दिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि थी। भगवान श्रीराम 12 कलाओं से पूर्ण थे। कालांतर में भगवान श्रीराम ने राक्षसों के राजा रावण सहित अनेक राक्षसों का भी वध किया और मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राम नवमी
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Devi Siddhidatri Ki Aarti in Hindi: चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन आज, पढ़ें आरती, पूजा विधि और मंत्र
Recommended image2
Happy Ram Navami 2026 Wishes In Hindi: श्री राम भक्ति से सराबोर शानदार शायरी, मैसेज और विशेज, अपनों को यहां से भेजें
Recommended image3
Panchmukhi Rudraksha Benefits: इन 2 राशियों के लिए है वरदान पांच मुखी रुद्राक्ष!
Recommended image4
Black Magic Hotspots: भारत की 5 जगहें, जहां आज भी होता है काला जादू और तंत्र-मंत्र
Recommended image5
Ram Navami Wishes in Hindi: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, 95+ टॉप शायरी, मैसेज और विशेज अपनों को भेजें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved