
Pradosh Vrat November 2026: धर्म ग्रंथों में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अनेक व्रत बताए गए हैं, प्रदोष व्रत भी इनमें से एक है। ये व्रत हर महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। इस बार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का संयोग 22 नवंबर, रविवार को बन रहा है, इसलिए इसी दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। रविवार को प्रदोष व्रत होने से ये रवि प्रदोष कहलाएगा। आगे जानें कैसे करें प्रदोष व्रत, पूजा की विधि, मंत्र सहित पूरी विधि…
22 नवंबर, रविवार को प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा जो रात 08 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। यानी भक्तों को पूजा के लिए पूरे 02 घण्टे 41 मिनट का समय मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat: साल 2026-27 में विवाह के 100 से ज्यादा शुभ मुहूर्त, नोट करें महीनेवार लिस्ट
- रविवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद भगवान शिव को याद करते हुए व्रत रखने का संकल्प लें।
- शाम के समय प्रदोष काल में पूजा की तैयारी करें। पूजा वाली जगह को साफ करके सभी जरूरी सामग्री एक जगह रख लें।
- सबसे पहले शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। इसके बाद दूध से अभिषेक करें और फिर दोबारा शुद्ध जल अर्पित करें।
- अब भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, भांग, भस्म, चंदन और फूल चढ़ाएं। पूजा के दौरान 'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का जाप करते रहें।
- इसके बाद महादेव को फल और मिठाई का भोग लगाएं। अंत में शिवजी की आरती करें और परिवार के लोगों को प्रसाद बांटें।
- रवि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने से उनकी कृपा मिलती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
ये भी पढ़ें-
Dev Diwali 2026: कब है कार्तिक मास की पूर्णिमा, 23 या 24 नवंबर? जानें देव दिवाली की सही डेट
ओम जय शिव ओंकारा॥
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
एकानन चतुरानन, पंचानन राजे।
हंसासन गरूड़ासन, वृषवाहन साजे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
दो भुज चार चतुर्भुज, दसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखत, त्रिभुवन जन मोहे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
अक्षमाला वनमाला, मुण्डमाला धारी।
त्रिपुरारी कंसारी, कर माला धारी॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
श्वेताम्बर पीताम्बर, बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुणादिक, भूतादिक संगे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
कर के मध्य कमण्डलु, चक्र त्रिशूलधारी।
जगकर्ता जगभर्ता, जगसंहारकर्ता॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर के मध्ये, ये तीनों एका॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा।
भांग धतूरे का भोजन, भस्मी में वासा॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला।
शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठि दर्शन पावत, महिमा अति भारी॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
त्रिगुणस्वामी जी की आरती, जो कोइ नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
स्वामी ओम जय शिव ओंकारा॥
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।